Israel Hamas War Update Hezbollah Leader Hassan Nasrallah Breaks Silence: इजराइल-हमास के बीच चल रहे जंग का शुक्रवार को 28वां दिन है। इस बीच लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। नसरल्लाह ने कहा कि अमेरिका और इजराइल जैसी ताकतें हमें कभी दबा नहीं सकती है। हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल को दहला दिया, जिसे वह हमेशा याद रखेगा।
नसरल्लाह ने कहा कि शहीद होने वाले लड़ाकों, बच्चों, पुरुषों और महिलाओं को बधाई। वो ऊपर वाले के पास पहुंच गए हैं, जहां किसी अमेरिका की सल्तनत नहीं है। गाजा में इजराइली सेना द्वारा मारे गए लोगों को जन्नत नसीब हुई है।
लोगों ने अपना सबकुछ दे दिया, यही असली ताकत
नसरल्लाह ने कहा कि इजराइल और पश्चिमी देशों को बड़ा झटका देने की जरूरत है, ताकि वो हिल जाएं। इतना बड़ा झटका होना चाहिए कि यहूदियों के वॉशिंगटन और लंदन में बैठे समर्थकों को झकझोरा जा सके। परिवारों ने अपने प्रियजनों को ऊपरवाले को सौंप दिया है। और यही हमारी असली ताकत है। हम असीमित बलिदान देने के लिए तैयार हैं। हमने टीवी स्क्रीन पर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मलबे के नीचे से निकलते देखा। उनके घर ध्वस्त कर दिए गए और उन्होंने प्रतिरोध के लिए और फिलिस्तीन के प्रतिरोध के लिए अपना सब कुछ दे दिया और यही हमारी मुख्य ताकत है।
इजराइल को बड़े खतरे की आशंका
हिजबुल्लाह लीडर के सार्वजनिक भाषण के बाद इजराइली खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल पर हमले होने का खतरा बढ़ गया है। इसलिए सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
इजराइल ने गाजा को चारों तरफ से घेरा
इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने गाजा शहर को चारों तरफ से घेर लिया है। सुरंगों को नष्ट किया जा रहा है। हमास के कमांड सेंटर, लॉन्चिंग पोजिशन और दूसरे ठिकानों पर हमला जारी है। आईडीएफ ने कहा कि हम हमास को खत्म करने की जंग में हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि जंग में किसी फिलिस्तीनी की मौत न हो। लेकिन हमास के लड़ाके उनके बीच छिपे हुए हैं।
F-35I लड़ाकू विमान ने क्रूज मिसाइल को मार गिराया
इजराइल के लड़ाकू विमान F-35I आदिर ने शुक्रवार को दुश्मन की क्रूज मिसाइल को हवा में मार गिराया। आईडीएफ का दावा है कि मौजूदा जंग में लड़ाकू विमान ने पहली बार किसी क्रूज मिसाइल को मार गिराया है। आईडीएफ ने इसका वीडियो शेयर किया है। F-35I विमान पांचवी जनरेशन का विमान है।
यह भी पढ़ें: मुसलमानों को राम मंदिर कार्य सेवा के लिए कहने वाले, पूर्व मंत्री ओमपाल नेहरा नहीं रहें
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
4 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
5 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
9 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
10 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
13 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
20 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines