Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच युद्ध बहुत विध्वंसक रूप ले सकता है। इसकी वजह यह है कि अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं जिससे युद्ध खत्म होने का अनुमान लगाया जा सके। गाजा में इजरायली हवाई हमलों की वजह से भीषण तबाही हो ही है। इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने कहा है कि वह गाजा पर बड़े स्तर पर जमीनी आक्रमण करने के लिए तैयार है। बता दें कि बड़ी संख्या में इजरायली सैनिक इसके लिए तैयारी कर चुके हैं।
इजराइल युद्ध विराम की गुजारिश को अस्वीकार कर चुका है। युद्धविराम को लेकर इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ युद्धविराम के लिए कैसे सहमत हो सकते हैं जिसने आपके अस्तित्व को तबाह करने की कसम खाई है?
ये भी पढ़ें-कनाडा के ओंटारियो शहर में फायरिंग में 5 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 बच्चे शामिल
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के इजराइल पर हमले के बाद इजराइल ने युद्ध की घोषणा कर दी थी। इस युद्ध में दोनों तरफ से अभी तक 5700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। वहीं खबरों के मुताबिक जमीनी हमले में देरी की एक वजह इजराइल की तैयारियां भी हो सकती हैं। वहीं गाजा पर हमास के ठिकानों पर इजराइल की बमबारी जारी है।
वहीं गाजा क्षेत्र में 20 लाख से ज्यादा आबादी भोजन, पानी की समस्याओं से जूझ रही है। इस युद्ध में अभी तक लगभग 5800 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 2360 बच्चे हैं। मृतकों में 1400 लोग इजराइल के हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 1500 से ज्यादा लोग लापता हैं जिनमें 870 बच्चे हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने इस जंग को लेकर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में इजराइल के हमले को अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन बताया है।
ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: गाजा पर कहर बनकर टूट रहा इजराइल, 24 घंटे की बमबारी में 700 फिलिस्तीनियों की मौत
संबंधित खबरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
2 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ाने भरने पर लगाया था बैन
3 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
15 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
18 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
19 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
22 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
1 day ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
1 day agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines