Israel Palestine Conflict: इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध से पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। गाजा में इसकी वजह से मानवीय संकट पैदा हो गया है। इस बीच इजराइल किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं है। युद्ध रुकता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। गाजा की सीमा पर इजराइल ने टैंकों के साथ अपने सैनिकों की तैनाती कर दी है और जमीनी हमले की तैयारी में है, लेकिन यह आसान नहीं होगा। किसी भी देश पर हवाई हमले करना अलग बात है जबकि जमीनी हमले करना बिल्कुल दूसरी बात।
ऐसा हम अफगानिस्तान युद्ध में देख चुके हैं। जब अमेरिका ने वहां अपने सैनिक उतार दिए। अमेरिका जैसी महाशक्ति को वहां दशकों तक जूझना पड़ा और जीत नहीं मिली। इराक और विएतनाम के केस में भी ऐसा ही देखा गया है। पिछले युद्धों के परिणाम को देखकर इजराइल ने भी सबक सीखा है। इजराइल जैसा ताकतवर देश गाजा पर जमीनी हमले करने से हिचक रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी इसके लिए इजराइल को आगाह कर चुके हैं। अमेरिका जानता है कि किसी देश पर जमीनी आक्रमण करना कितना घातक है। अमेरिका पहुंचे बाइडेन ने कहा था कि गाजा पर कब्जा करना इजराइल की बड़ी गलती हो सकती है।
ये भी पढ़ें-Israel-Hamas War: ‘ईरान को धरती से मिटा देंगे’, इजराइल के मंत्री की बड़ी चेतावनी
इसकी एक वजह तो यह भी हो सकती है कि मुस्लिम देश इससे और भी नाराज हो जाएंगे और मिडिल ईस्ट में तनाव और भी बढ़ जाएगा। दूसरा अगर इजराइल गाजा पर हमला करेगा तो लेबनान की सीमा से हिजबुल्लाह उसपर हमला कर सकता है। ऐसे में दोनों मोर्चों पर युद्ध लड़ना इजराइल के लिए मुश्किल होगा। तीसरा इजराइल में आम नागरिकों के मारे जाने को वे देश भी गलत मान रहे हैं जो इजराइल का समर्थन कर रहे थे। हमले के बाद वे इजराइल के पक्ष में जरूर आए थे लेकिन अगर गाजा पर इजराइल हमला कर देगा तो ये देश उसके खिलाफ जा सकते हैं।
चौथा इजराइल किसी भी तरह हमास द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को छुड़ाना चाहता है। जमीनी हमले के बाद उन्हें छुड़ाना संभव नहीं होगा। इजराइल को यह भी डर है कि जमीनी हमले में उसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि यह नहीं मालूम है कि आतंकी कहां छिपकर बैठे हों और सैनिकों पर हमला कर दें। आशंका है कि वे कहीं भी सुरंग बनाकर छिपे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: जब हमास के आतंकी से हाथ मिलाती दिखी इजरायली महिला, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
6 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
14 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
16 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
18 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
19 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
19 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines