Israel Hamas War Latest Update: इजरायल ने गाजा में हमास के खिलाफ सैन्य अभियान तेज और विस्तारित कर दिया है और मानवीय सहायता रोकने का फैसला भी लिया है। आने वाले कुछ दिन में इजरायल उत्तरी गाजा पर कब्जा कर लेगा और लोगों को दक्षिण गाजा में शिफ्ट कर देगा। इजरायल ने गाजा पर कब्जा करने की प्लानिंग कर ली है। इसके लिए 1.30 लाख सैनिक तैनात किए जाएंगे। इजरायल को अपने इस फैसले और ज्यादा नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मर रहे लोग’, गाजा के हालातों पर भड़के पोप, ट्रंप ने बुलाई अहम मीटिंग
2 की लड़ाई में बर्बाद हुआ गाजा
बता दें कि इजरायल और हमास के बीच 23 महीने से जंग जारी है। इजरायल ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाई है, लेकिन इस जंग में गाजा बर्बाद हो गया। इजरायल की सेना ने गाजा को खंडहर बना दिया है। वहां जिंदगी नरक से बदतर हो गई है। भुखमरी, अकाल और गंदगी ने ऐसे पांव पसारे हैं कि आए दिन बच्चे मर रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए गाजा से बाहर भी जाने नहीं दिया जा रहा है, इसलिए इजरायल की आलोचना हो रही है।
गाजा में तैनात होंगे लाखों सैनिक
नई प्लानिंग के तहत इजरायल अब आतंकी संगठन हमास के गढ़ गाजा में हमले कम कर देगा और सेना की तैनाती कर देगा, ताकि गाजा पर कब्जा करने की प्रक्रिया शुरू हो सके। इजरायल ने अब गाजा में लोगों को खाना-पानी और चिकित्सा सहायता पहुंचाने पर भी रोक लगानी शुरू कर दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने 60 हजार अतिरिक्त सैनिकों (रिजर्व फोर्स) को अगले 2 हफ्तों में ड्यूटी जॉइन करने का आदेश दिया गया है, ताकि गाजा में उन्हें तैनात किया जा सके।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स में न मिल रहे पैड, न ही सफाई के लिए साबुन, गाजा की लड़कियां किस हाल में गुजार रहीं जीवन?
कब्जे के लिए शुरू हुआ अभियान
गाजा पर कब्जा करने के अभियान को इजरायल ने ‘गिदोन’स चेरिएट्स-बी’ नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत इजरायल की सेना 3 किस्तों में तैनात होगी। पहली तैनाती सितंबर 2025 में की जाएगी। दूसरी तैनाती नवंबर-दिसंबर 2025 में और तीसरी तैनाती फरवरी-मार्च 2026 में की जाएगी। 5 तरह की आर्मी तैनात होगी, जिसमें 12 टीमें ब्रिगेड लेवल की होंगी। इन 12 टीमों में थल सेना, टैंक, तोपखाने, इंजीनियर्स और सपोर्ट स्टाफ शामिल होगा, ताकि गाजा के लोगों को शिफ्ट किया जा सके।
अक्टूबर 2023 में शुरू हुई थी जंग
बता दें कि इजरायल और हमास का युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जिसका सेंटर पॉइंट गाजा पट्टी है। हमास और अन्य फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठनों का खात्मा करने के लिए युद्ध चल रहा है। हमास में साउथ इजरायल में 7 अक्टूबर को हमला किया था, जिसमें 1200 लोगों ने जान गंवाई थी। 250 लोग बंधक बनाएग थे। जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल की सेना ने गाजा में हवाई और जमीनी हमले किए। साथ ही गाजा में नाकाबंदी कर दी।
23 महीन से चल रही जंग में करीब 50000 फिलिस्तीनी नागरिक जान गंवा चुके हैं। इजरायल के 700 से ज्यादा जवान भी मारे गए हैं। वहीं गाजा पूरी तरह से तबाह हो गया है।
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
1 hr agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
2 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
5 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
7 hrs agoLIVE: CM योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
11 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
14 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
23 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines