Israel Hamas War latest Update: इजराइल की सेना ने बुधवार सुबह गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा हाॅस्पिटल में घुस गई। अस्पताल के अंदर ही इजराइल की सेना हमास के लड़ाकों से जंग लड़ रही है। इस बीच इजराइल ने हमास से सरेंडर करने को कहा है। इजराइली सेना की मानें तो इसी अस्पताल के नीचे हमास का हेडक्वार्टर है। यहां अस्पताल के अंदर कुल 2300 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।
इजराइली डिफेंस फोर्स के अनुसार सेना ने अल-शिफा अस्पताल के ठिकानों पर हमला किया है। वहीं इजराइल के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को कहा कि हमारी सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी पर पूरी तरीके से नियंत्रण स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि हमास के लड़ाके अस्पताल के नीचे बनी सुरंगों में छुपे हैं। इतना ही नहीं सेना ने गाजा के सिटी सेंटर और संसद पर कब्जा जमा लिया है।
अब तक 11 हजार लोगों की मौत
बता दें कि इजराइल-हमास जंग को शुरू हुए 40 दिन हो चुके हैं। युद्ध से अब तक गाजा में 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इजराइल में इस जंग से अब तक 1200 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच खबर है कि अरब देश अमेरिका से दूर होते जा रहे हैं। अमेरिका चाहता है कि फिलिस्तीन की अथाॅरिटी जंग के बाद गाजा का प्रशासन संभाले, लेकिन नेतन्याहू अमेरिका की बात मानने को तैयार नहीं है।
अरब देश चाहते हैं कि गाजा से हमास के खात्मे के बाद गाजा का प्रशासन फिलिस्तीन की अथाॅरिटी संभाले लेकिन इजराइल ऐसा करने को तैयार नहीं है। उसे लगता है कि अगर फिलिस्तीन की अथाॅरिटी यहां शासन संभालती है तो फिर से हमास यहां कब्जा जमा लेगा। कुल मिलाकर अमेरिका अरब देशों को यह आश्वस्त करने में विफल रहा है कि युद्ध के बाद इजराइल गाजा पट्टी का नियंत्रण फिलिस्तीन को सौंप देगा।
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
5 mins agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
2 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
5 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
8 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
11 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
21 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines