Israel Hamas War Latest Update India Sends Aid for Gaza: इजरायल हमास जंग को शुरू हुए 15 दिन हो चुके हैं। जंग के कारण अब तक करीब 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इजरायली हमले में गाजा के सभी अस्पताल नेस्तनाबूद हो चुके हैं। जरूरी जीवनरक्षक दवाएं भी खत्म हो चुकी है। जो अस्पताल हमले से बच गए उनमें दवाइयां नहीं होने से बिना बेहोशी के ही सर्जरी की जा रही है। इस बीच भारत फिलिस्तीन की मदद को आगे आया है। भारत ने फिलिस्तीन की मदद के लिए 6.5 टन से अधिक दवाएं और चिकित्सा उपकरण भेजे है। आपदा के वक्त काम आने वाले 32 टन अन्य सामग्री भारत ने भेजी है।
भारत ने भेजी जीवनरक्षक दवाइयां
भारतीय वायुसेना का मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर जरूरी सामान लेकर मिस्र के लिए रवाना हो चुका है। इसके बाद ये सड़क मार्ग से गाजा भेज जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदग बागची ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि गाजा के लोगों के लिए जीवन रक्षक दवाइयां, सर्जिकल सामान और राहत सामग्री लेकर मिस्र रवाना हो चुका है।
जमीनी कार्रवाई को तैयार है इजरायली सेना
गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर 5 हजार से अधिक राॅकेट दागे थे। इस हमले में इजरायल में 1400 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने गाजा के 3 हजार से अधिक लोगों को मार गिराया है। वहीं 1500 से अधिक आतंकियों को भी मौत के घाट उतार दिया है। इस बीच इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा के लोगों को चेतावनी जारी कर घर खाली कर देने को कहा है। ताकि इजरायली सेना हमास के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू कर सके।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
10 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
14 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
15 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
17 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
18 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
19 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines