हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ड्राेन हमले में मारा गया हमास का डिप्टी लीडर, लेबनान में छिपा था, बदले की आग में जल रहा हिज्बुल्लाह

Israel Hamas War Latest Update: इजराइली सेना को मंगलवार रात को बड़ी कामयाबी मिली जब उन्होंने हमास के डिप्टी लीडर को एक ड्रोन हमले में मार गिराया।

विज्ञापन
Israel Hamas War Latest Update

Israel Hamas War Latest Update: इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू हुए लगभग 3 महीने हो चुके है। जंग में 22 हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस बीच इजराइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल अरूरी को मार गिराया।

राॅयटर्स ने इजराइली सेना के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। हालांकि इजराइली सेना ने इसे लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। सालेह इजराइल पर किए गए हमलों की प्लानिंग का अहम किरदार था। जानकारी के अनुसार इजराइल की सेना ने मंगलवार रात गाजा में हमास के कंमाड सेंटर पर कब्जा कर लिया है।

कसम ब्रिगेड का हेड था सालेह

इस हमले में सालेह के अलावा हमास के 2 टाॅप कमांडर्स और 4 अन्य लोग भी मारे गए हैं। सालेह हमास की सशस्त्र शाखा कसम ब्रिगेड के प्रमुख थे। वहीं हमास नेता इस्माइल हनियेह के करीबी भी थे। वे लेबनान में हमास और हिज्जबुल्लाह के बीच कड़ी का काम रहे थे।

विज्ञापन

हमले के बाद लेबनान के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमला लेबनानी संप्रभुता पर था। उन्होंने इजराइल पर आरोप लगाते हुए कहा कि इजराइल बेवजह लेबनान को इस टकराव में घसीट रहा है जबकि उसका इस जंग से कोई लेना-देना नहीं है।

राॅयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को इजराइली सेना की स्पेशल कमांडो यूनिट ने एक ऑपरेशन किया। जिसमें एक इमारत को चारों ओर से घेरकर बिजली का कनेक्शन का काट दिया गया। इसकेे बाद कमांडो और डाॅग यूनिट ने अंदर प्रवेश किया। इस बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक चली फायरिंग मेें हमास के कई आतंकी मारे गए। उधर सालेह की मौत के बाद हिज्बुल्लाह बौखला गया है। उसने बयान जारी कर कहा कि उसकी उंगली ट्रिगर पर है वह जल्द ही सालेह की मौत का बदला लेगा।

विज्ञापन

22 हजार फिलिस्तीनियों की मौत

बता दें कि युद्ध शुरू हुए लगभग 3 महीने बीत चुके हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि अब तक इजराइल के हमले में 22 हजार से अधिक फिलिस्तिीनियों की मौत हो चुकी है। वहीं 1 हजार से अधिक फिलिस्तीनी तो पिछले 9 दिन में मारे गए हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola