Israel Hamas war Latest Update: गाजा पट्टी में हमास के आतंकियों पर इजराइली सेना का कत्लेआम जारी है। 7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध से गाजा में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। उधर इजराइल के विदेश मंत्रालय ने 7 अक्टूबर को हुए हमले में मरने वालों की संख्या घटा दी है। जानकारी के अनुसार पहले 1400 लोग इस हमले में मारे गए थे जो कि अब घटकर 1200 रह गए हैं।
इस बीच फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल से सीज फायर की अपील की है। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गाजा में औरतों और बच्चों की हत्या अब बंद हो जानी चाहिए। हालांकि मैक्रो ने कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है। मैक्रो के बयान पर पलटवार करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में हो रही मौतों के जिम्मेदार ISIS और हमास है। दुनिया को इन दोनों आतंकी संगठनों की आलोचना करनी चाहिए। इतना ही नहीं नेतन्याहू ने दुनिया को चेताते हुए कहा कि हमास ने जो हमला हम पर किया वो वैसा ही हमला पेरिस, न्यूयाॅर्क और दुनिया के और भी शहरों में कर सकता हैं।
अरब देशों के साथ मीटिंग करेगा सऊदी अरब
इस बीच सऊदी अरब आज अरब देशों के साथ मीटिंग करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस समिट में ईरान के प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि सात साल बाद ईरान के प्रसिडेंट सऊदी अरब का दौरा कर रहे हैं। इसके लिए चीन ने मध्यस्था की थी। शुक्रवार को इजराइली सेना ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा पर बमबारी की थी। इसके बाद 6 और अस्पतालों को सेना ने चारों ओर से घेर लिया है। अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल रहा है वहीं बाहर इजराइली सेना हमास के लड़ाकों से लोहा ले रही है।
अस्पतालों के नीचे हमास का कंमाड सेंटर
इजराइली डिफेंस फोर्स के अनुसार इन अस्पतालों के नीचे हमास आतंकियों के कमांड सेंटर हैं। वहीं इजराइल ने साफ किया अल शिफा अस्पताल के नीचे हमास का इंटेलिजेंस का हेडक्वार्टर है इसलिए वे यहां बमबारी कर रहे हैं। इस बीच भारत दौरे पर आए अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि गाजा में बहुत ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं उन्हें बचाने के लिए हरूरी कदम उठाने चाहिए।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
49 mins agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
4 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
7 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
10 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
10 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
12 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
13 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
13 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines