Israel palestine war: इजरायल हमले को जिस प्लानिंग के साथ हमास ने अंजाम दिया। उससे पता लगता है कि कितने टाइम से अटैक की तैयारी हो रही थी। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसके बाद फिलिस्तीन संगठन ने 7 अक्टूबर को अचानक इजरायल पर हमला बोल दिया। कुछ ही मिनटों में इजरायल के ऊपर 5 हजार रॉकेट दागे गए। लगातार चल रही जंग के बीच अब हमास के नुखबा फोर्स का जिक्र हो रहा है। जिसने इजरायल में घुसकर आतंक मचाया।
इजरायल लगातार गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर अटैक कर रहा है। हमास के ऑपरेशनल कमांड सेंटरों पर इजरायल की खास नजर है। हमास की स्पेशल मिलिट्री यूनिट नुखबा फोर्स पर लगातार इजरायल की सेना अटैक कर रही है। बताया जाता है कि इजरायल पर जो अटैक किया गया, उसे नुखबा ने ही लीड किया था। यह फोर्स कितनी खतरनाक है, आगे विस्तार से चर्चा करते हैं।
सीनियर लोग करते हैं लड़ाकों का चयन
बताया जाता है कि नुखबा के लिए लड़ाकों के चयन के लिए हमास के सीनियर लोगों की कमेटी बनाई गई है। इस फोर्स के लड़ाके छापामारी, घात, सुरंगों के माध्यम से अटैक करने में शातिर होते हैं। घुसपैठ के अलावा लड़ाके एंटी टैंक मिसाइलों से हमला करते हैं। इनको रॉकेट और स्नाइपर अटैक की भी कड़ी ट्रेनिंग मिलती है। इसलिए इनको खतरनाक माना जाता है। हमास के सीनियर लोगों की सेफ्टी की जिम्मेदारी भी इनके सिर पर होती है।
नुखबा के लड़ाके कई तरीकों से करते हैं हमला
इजरायली डिफेंस फोर्स की ओर से जानकारी दी गई थी कि लड़ाकों ने 2007 में कई सुरंगे बनाई थीं। जिनका मकसद हमला करके गाजा पर कब्जा करना था। कई सुरंगों का प्रयोग अब भी नुखबा फोर्स के लड़ाके करते हैं। ये हमास की दूसरी विंग्स की हेल्प भी करते हैं। अब इजरायल इन सुरंगों को ध्वस्त करने में जुटा है। जहां से हमास के ऑपरेशनल कमांडिंग अधिकारी ऑपरेट कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि अब इजरायल जमीन स्तर पर हमास को घेर सकता है। अभी तक इजरायल हवाई हमलों से उसे टारगेट करता आया है। लेकिन अधिकारियों की ओर से इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है। इजरायली ऊर्जा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि तब तक गाजा की घेराबंदी जारी रहेगी, जब तक बंधकों को हमास रिहा नहीं कर देता। सभी जरूरी आपूर्ति भी बंद रहेंगी।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
7 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
10 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
11 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
14 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
16 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
18 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
18 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
20 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
20 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines