Israel Hamas War Gaza Hospital: हमास-नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से शनिवार को बताया गया कि उत्तरी गाजा में स्थित अल-शिफा अस्पताल की नवजात इकाई में तीन शिशुओं की मौत हो गई। सीएनएन के अनुसार, आसपास के क्षेत्र में लगातार इजरायली गोलीबारी के कारण अस्पताल सेवा से ‘आउट ऑफ सर्विस’ चल रहा है। हमास-नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. मुनीर अल-बुर्श के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि नवजात वार्ड के डॉक्टरों को अब उन 36 शिशुओं को हाथ से कृत्रिम सांस देने पर मजबूर होना पड़ा है। हालांकि इजराइल ने अस्पताल पर किसी भी तरह के हमले से इनकार किया है।
बर्श ने यह भी कहा कि अस्पताल चारों दिशाओं से घिरा हुआ है। अस्पताल में 400 लोगों का इलाज किया जा रहा था और लगभग 20,000 विस्थापित लोग अस्पताल परिसर में आश्रय मांग रहे थे। इजराइल इस बीच गाजा के अस्पतालों को घेरे हुए है। उसे अंदेशा है कि हमास के आतंकी अस्पतालों में छिपे हुए हैं।
गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. अशरफ अल-किद्रा ने कहा कि वह अल-शिफा परिसर के अंदर फंस गए थे। डॉ. क़िद्रा ने सीएनएन को दिए एक बयान में कहा कि इजराइली गोलाबारी द्वारा बार-बार निशाना बनाए जाने के बाद अस्पताल परिसर “सेवा से बाहर” है। डॉक्टर के अनुसार, “गहन चिकित्सा इकाई, बाल चिकित्सा विभाग और ऑक्सीजन उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया है।”
आईडीएफ ने लगातार कहा है कि हमास अपने सैन्य अभियानों के लिए गाजा अस्पतालों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे का उपयोग कर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इसने उत्तरी गाजा में नागरिकों को दक्षिण की ओर जाने की चेतावनी भी दी है।
इसके अलावा, हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह ने इजराइल और हमास के बीच युद्ध को लंबे समय तक खींचने का आह्वान किया है। उसका कहना है कि दबाव बढ़ाने की जरूरत है। प्रतिरोध के आंदोलनों के लिए समय आवश्यक है।
7 अक्टूबर के हमास के हमले के बाद से अमेरिका की ओर से दी गई 14 अरब डॉलर की सैन्य सहायता के बावजूद इजरायल की अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। इस बीच, इजराइल रक्षा बलों ने कहा कि उसके एक टैंक ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल स्क्वाड पर हमला किया, जो अरब अल-अरामशे के उत्तरी गांव के पास हमले की तैयारी कर रहा था।
आईडीएफ ने कहा कि आज सीमा पर आईडीएफ चौकियों पर मोर्टार और एंटी टैंक मिसाइलें भी दागी गईं। आईडीएफ का कहना है कि सैनिक दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह साइटों पर तोपखाने की गोलाबारी से जवाब दे रहे हैं। आईडीएफ ने हमास की नासेर राडवान कंपनी के कमांडर अहमद सियाम को ढेर करने का भी दावा किया है।
ये भी पढ़ें: Ground Report: इजराइल-हमास के बीच वजूद की लड़ाई और भड़केगी या होगा अंत, तीसरे विश्वयुद्ध की आहट तो नहीं?
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
2 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
3 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
6 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
8 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
11 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
12 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
14 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
15 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
15 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines