Israel Hamas War Ceasefire Deal: इजराइल-हमास जंग के बीच 45 दिनों से जंग जारी है। इस बीच इजराइल की संसद ने सीजफायर को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे ससंद ने मंजूरी दे दी है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट की मानें तो इजराइली संसद ने 50 बंधकों के बदले 4 दिन का सीजफायर करने का ऐलान किया है।
अधिकारियों की मानें तो डील के अनुसार जिन बंधकों को छोड़ा जाएगा उनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे होंगे। इन्हें 12-13 के ग्रुप में आजाद किया जाएगा। हमास हर 10 बंधकों के ग्रुप की रिहाई के बदले 1 दिन का सीजफायर करेगा। हिब्रू मीडिया की मानें तो जिन बंधकों को हमास छोड़ेगा उसमें 30 बच्चे और 20 महिलाएं शामिल हैं। डील के तहत इजराइल भी 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इसमें महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी।
ये है डील की शर्तें
सीजफायर डील के अनुसार इजराइल साउथ गाजा के ऊपर 6 घंटे के लिए सर्विलांस ड्रोन्स नहीं उड़ाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ये ड्रोन सिर्फ उत्तरी गाजा में ही उड़ सकेंगे। इससे पहले देर रात पीएम नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग की। मीटिंग में कहा कि इजराइल हमास के खिलाफ युद्ध जारी रखेगा। इससे पहले हमास के प्रमुख इस्माइल हानिए ने भी सीजफायर की बात की थी।
डील के विरोध में उतरे इजराइली
वहीं उधर हमास हमले में मारे गए इजराइलियों के परिजनों ने डील का विरोध करना शुरू कर दिया हैं। उन्होंने एक संगठन के जरिए बयान जारी कर कहा कि बंधकों के बदले आतंकियों को रिहा किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। बयान में कहा गया कि अगर आज हम आातंकियों को रिका कर रहे हैं तो इस बात की क्या गारंटी है कि वे हमें फिर से निशाना नहीं बनाएंगे। पहले भी यहीं गलती हुई थी इसे हम फिर से दोहरा रहे हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
1 hr ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
4 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
5 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
9 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
9 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
21 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines