Israel Hamas War Ceasefire Deal: इजराइल हमास जंग के बीच हुई सीजफायर डील खटाई में पड़ती नजर आ रही है। डील को लेकर आज बंधकों की अदला-बदली होने वाली थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार नेतन्याहू सरकार के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। डील के तहत बुधवार को यह घोषणा की गई थी कि गुरुवार दोपहर 1ः30 बजे बंधकों को रिहा किया जाएगा।
इस बीच इजराइली सेना के अधिकारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शुक्रवार से बंधकों की अदला-बदली संभव नहीं है। हालांकि अधिकारी ने देरी को लेकर कारण भी स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि डील के लिए अभी आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। ऐसे में दोनों पक्ष आज दस्तावेजों पर दस्तखत कर सकते हैं।
गाजा में 400 सुरंगे तबाह
दूसरी ओर इजराइली सेना ने जमीनी ऑपरेशन और तेज कर दिया है। उन्होंने हमास की करीब 400 सुरंगों को तबाह कर दिया है। इस कार्रवाई में इजराइल के 70 सैनिकों की मौत हो गई है। गुरुवार को इजराइल के पीएम ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने हमास के खात्मे के लिए मोसाद को हर मुमकिन कोशिश करने को कहा है। वहीं इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि हम धीरे-धीरे हमास के सैन्य ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर देंगे। इस बीच सेना ने हमास के नाॅर्थ गाजा स्थित हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया है।
हमास का नाॅर्थ हेडक्वार्टर ध्वस्त
सेना ने बताया कि यह हेडक्वार्टर शेख जैद इलाके में स्थित है। यहां हमास के कई बड़े लीडर्स रहते हैं। सेना को यहां 50 मीटर गहरी और 7 मीटर चैड़ी सुरंम मिली है। इसके साथ ही यहां हमास ने लाॅन्चिंग साइट भी बना रखी है। इसके साथ ही सेना ने हेडक्वार्टर के कंमाउंड में वे गाड़ियां बरामद की हैं जो 7 अक्टूबर को हुए हमले में इस्तेमाल की गई थी। अलजजीरा के अनुसार रातभर इजराइल ने गाजा के अस्पतालों और कैंप्स पर हमले किए। जिसमें 100 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। बता दें कि 7 अक्टूबर से अब तक एक हजार इजराइली और 14 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इसमें बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा हैं। वहीं अब 6 हजार से अधिक लोग लापता है।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
4 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
8 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
9 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
10 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
10 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
16 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines