Israel Hamas War : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में चल रही लड़ाई अभी खत्म होने से बहुत दूर है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया में चल रहे उन अटकलों को खारिज किया कि उनकी सरकार हमास के खिलाफ लड़ाई को रोकने का फैसला ले सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार नेतन्याहू ने कहा कि हम रुक नहीं रहे हैं। हम लड़ना जारी रखेंगे और आने वाले दिनों में यह लड़ाई और तेज होगी। यह जंग अभी लंबी चलेगी और जल्दी खत्म होने वाली नहीं है। नेतन्याहू का यह रुख बताता है कि इजराइल बिना हमास का खात्मा किए रुकने वाला नहीं है।
गाजा में अभी कुछ ऐसे हैं हालात
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सात अक्टूबर से लेकर अब तक गाजा पर हुए इजराइल के हमलों में 20,674 लोगों की मौत हो चुकी है और 54,536 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 24 घंटों में 250 फिलस्तीनी नागरिकों की जान गई है और 500 घायल हुए हैं।
इजराइल के विदेश मंत्री क्या बोले
इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने संयुक्त राष्ट्र पर ढोंग करने का आरोप लगाया है और युद्ध को लेकर इसकी प्रतिक्रिया की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने मंत्रालय को यह निर्देश दिया है कि संयुक्त राष्ट्र के एक कर्मचारी के एंट्री वीजा की अवधि न बढ़ाई जाए।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक और कर्मचारी को देश में एंट्री न देने का निर्देश दिया गया है। हम उन लोगों के साथ काम करना बंद करेंगे जो आतंकी संगठन हमास के प्रोपेगंडा में उसका सहयोग कर रहे हैं। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने युद्ध के चलते भुखमरी बढ़ने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: क्यों उठ रही है ब्रिटेन के गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग?
ये भी पढ़ें: वह फिलस्तीनी बच्चा जिसके सपने मौत के बाद हुए सच
ये भी पढ़ें: इजरायल के बहाने भारत को निशाना बना रहे Houthi
ये भी पढ़ें: चीन फिर बना रहा अपना पुराना न्यूक्लियर टेस्ट बेस!
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 hr agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
8 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
10 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines