Israel Hamas war: इजराइल और हमास के बीच सीजफायर (ceasefire) खत्म होने के बाद फिर से युद्ध शुरू हो गया है। सीजफायर के 7 वें दिन तनातनी तब बढ़ गई जब हमास ने बंधकों की रिहाई वाली list नहीं सौंपी। साथ ही हमास ने गुरुवार को जेरुसलेम पर रॉकेट से हमला किया। इसके बदले में इजराइल ने भी हमास के ठिकानों पर हमला किया है।
Israel ने हमास पर किया हमला
सीजफायर टूटने के बाद Israel ने Gaza के Khan Younis और Rafah इलाके में बमबारी की जिसमें Hamas के मुताबिक 36 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। 6 दिनों की सीजफायर में Hamas ने 105 नागरिकों को छोड़ा जिसमें 24 विदेशी नागरिक भी थे जबकि Israel ने 210 फिलिस्तिनियों कैदियों को छोड़ा। गुरुवार की रात, 23 नाबालिगों और सात महिलाओं सहित 30 फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायली जेल अधिकारियों ने रिहा कर दिया। यह रिहाई फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा आठ इजरायली बंधकों को मुक्त करने के बाद हुई है।
संघर्ष विराम समझौते में प्रतिदिन कम से कम 10 इजरायली बंधकों की रिहाई का आदेश दिया गया था, लेकिन हमास ने बुधवार को दो रूसी-इजरायल महिलाओं के शामिल होने के कारण गुरुवार को केवल आठ इजरायलियों को रिहा किया था।
ये भी पढ़ेंः अमेरिका में भारतीय छात्र की बेरहमी से पिटाई, सात महीने तक बनाए रखा बंधक, आरोपी निकला चचेरा भाई
इजराइल ने फिलिस्तीनियों से इलाके खाली करने को कहा है
ताजा घटनाक्रम में इजराइल अब दक्षिण गाजा पर हमले शुरू कर रहा है। इजराइल ने पर्चे गिरा कर फिलिस्तीनियों से इलाके को खाली करने को कहा है। इजराइली अधिकारियों ने जेनिन, हेब्रोन, तुलकेरेम और रामल्ला सहित कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहरों में रात भर में कम से कम 12 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जबकि, फिलिस्तीनी प्रिजनर्स सोसाइटी के अनुसार, 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से कम से कम 3,400 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
5 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
8 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
8 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
10 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
11 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
11 hrs agoLIVE: छात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
14 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
15 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines