After Gaza Attacks Village in Israel Became Ghostly: इजराइल और हमास के बीच जंग को आज 11वां दिन है। एक दूसरे पर हमलों के बाद कई इलाकों में तबाही का मंजर देखा जा सकता है। इसी जंग के बीच एक ऐसा भी गांव है जो आज पूरी तरह से वीरान हो चुका है। ये गांव इजराइल में गाजा पट्टी के पास है। गाजा के हमलों में ये गांव पूरी तरह से भूतिया बन गया है।
न्यूज साइट इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गांव का नाम साडेरोट है, जो गाजा पट्टी से 2 किमी से भी कम दूरी पर है। 7 अक्टूबर को हमास के हमले में यह सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ था। एक सप्ताह से ज्यादा समय के बाद यहां के हालात भूतहा शहरों जैसे हो गए हैं। बताया गया है कि 30,000 की आबादी वाले इस गांव में हमले के बाद बचे लोग सुरक्षित इलाकों की ओर भाग गए हैं।
यह भी पढ़ेंः गाजा पट्टी पर कब्जा किया तो…अमेरिका के Double Face का पर्दाफाश, बाइडेन की नेतन्याहू को कड़ी चेतावनी
हवाई और रॉकेट हमलों की ही आती है आवाज
रिपोर्ट में बताया गया है कि तेल अवीव से करीब 73 किमी दक्षिण में ताड़ के पेड़ों और सड़कों के दोनों ओर गुलाबी-सफेद फूलों की क्यारियों वाला ये शहर करीब बेहद सुंदर दिखाई देता था। लेकिन आज हवाई और रॉकेट हमलों के बाद यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां के ज्यादातर घरों की दीवारों पर गोलियों के निशान हैं। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां पूरी तरह से छलनी हैं।
यहां से कुछ सौ मीटर की दूरी पर एक इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। यहां का एक स्थानीय पुलिस स्टेशन पूरी तरह से तहस-नहस हो चुका है। बताया जाता है कि हमले के बाद हमास के आतंकियों ने यहां कब्जा कर लिया था, लेकिन बाद में इजराइली हमलों के बाद आतंकी इसे मुक्त कराया गया है। लोगों का इस शहर से प्यार और लगाव इससे पता चलता है कि यहां की दीवारों पर आई लव साडेरोट लिखा कई जगहों पर दिखाई देता है।
90 फीसदी आबादी शहर छोड़ कर गई
एक अनुमान के अनुसार, यहां की करीब 90 प्रतिशत आबादी शहर को छोड़ चुकी है। साडेरोट के उप महापौर एलाद कलीमी ने इजरायली मीडिया को बताया कि हम यहां के निवासी हैं, हम हार नहीं मानते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सड़कों पर केवल नगर निगम कर्मचारी और आपातकालीन कर्मचारी ही नजर आ रहे हैं। दुकानें और सुपरमार्केट बंद होने के कारण स्थानीय प्रशासन घर-घर जाकर लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहा है।
उधर, फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार गाजा में मरने वालों की संख्या सोमवार को 2,750 हो गई, जबकि 9,700 घायल हो गए। वहीं इजराइल में मरने वालों की संख्या 1,300 को पार कर गई है। आईडीएफ ने कहा कि उन्होंने 199 लोगों की पहचान की है जिन्हें गाजा में बंधक बना लिया गया है।
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Ambien)
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
22 mins agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
2 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
3 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
3 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
4 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
6 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
8 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
8 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
8 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines