Israel-Hamas ceasefire: हमास और इजराइल के बीच चल रहा युद्ध अब थम गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि गाजा में युद्ध विराम लागू हो गया है। कार्यालय ने बताया कि युद्ध विराम तीन घंटे की देरी से लागू हुआ क्योंकि हमास ने बंधकों की लिस्ट सौंपने में देरी की थी। पीएम ने पोस्ट में बताया कि इजराइल को बंधकों की लिस्ट मिल गई है, फिलहाल इसकी सिक्योरिटी जांच की जा रही है।
बता दें कि इजराइल और हमास के बीच पिछले एक साल से अधिक समय तक चली जंग पर रोक लगाने के लिए अमेरिका से लेकर यूरोप के कई देशों ने प्रयास किए, लेकिन हर बार नतीजा सिफर रहा। इस बार सीजफायर का ऐलान स्वयं पीएम नेतन्याहू ने किया है। यह सीजफायर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना है। समझौते के अनुसार पहले बंधकों की रिहाई होनी है। 33 इजराइली अभी भी हमास की कैद में हैं। इनमें से तीन की रिहाई आज ही होनी है। इनके नाम हमास ने इजराइल को सौंपे हैं।
7 अक्टूबर को बनाया था बंदी
इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम का पहला चरण रविवार सुबह 8ः30 बजे से लागू होना था। इजराइली मीडिया के अनुसार हमास ने बंधकों की लिस्ट देने में देरी की। पहले दिन तीन महिला बंधकों को रिहा किया जाना है। इससे पहले इजराइली सेना ने बमबारी की और हमास के ठिकानों को तबाह कर दिया।हमास की कैद से छूटने वालों में एक बंधक रोमी गोनेन भी शामिल हैं। इंडिया टुडे में टाइम्स ऑफ इजराइल के हवाले से छपी खबर के अनुसार एक इंस्टग्राम पोस्ट में रोमी के भाई ने बताया कि आज मेरी बहन भी रिहा होन वाली है। नोवा फेस्टिवल से हमास के लड़कों ने 7 अक्टूबर 2023 को बंदी बना लिया था।
हमास और इजराइल में सीजफायर लागू होने के साथ ही नेतन्याहू सरकार में शामिल फार राइज पार्टी के सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि अब उनकी पार्टी सरकार का हिस्सा नहीं है, क्योंकि सरकार ने हमास के सामने घुटने टेके हैं। इजराइल का जो मकसद था वो अभी पूरा नहीं हुआ है। इजराइल का मकसद हमास को मिटाना था।
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
6 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
12 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
16 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
17 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
19 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
22 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines