हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बच्ची नहीं बल्कि ये एक गुड़िया है, हमले में मारी गई लड़की को लेकर इजराइल ने दी सफाई

Israel denies Gazian baby killed in airstrike: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गाजा का एक शख्स मृत बच्ची को लेकर अस्पताल में आता है। दावा किया गया है कि इजराइल के हमले में इस बच्ची की जान गई।

विज्ञापन

Israel denies Gazian baby killed in airstrike: हमास और इजराइल के बीच आठवें दिन भी युद्ध जारी है। इस जंग में अतबक दोनों ओर से तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, भारत ने भी इजराइल से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी बीच इजराइल ने कहा कि हमास ने एक वीडियो पोस्ट कर दावा कि इजराइल की सेना ने गाजा की बच्ची की जान ले ली है। वहीं, इसको लेकर इजराइल ने अपनी सफाई दी कि वीडियो में दिखाई गई बच्ची नहीं है बल्कि एक गुड़िया है। जिसको हमास ने कहा कि हमले में बच्ची की जान गई है। वहीं, इजराइल की सेना आईडीएफ ने कहा कि गाजा के लोगों को पहले ही  कह दिया गया था कि गाजा के उत्तरी हिस्सों को खाली कर दें।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गाजा का एक शख्स मृत बच्ची को लेकर अस्पताल में आता है। दावा किया गया है कि इजराइल के हमले में इस बच्ची की जान गई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ये गुड़िया है या बच्ची है। लेकिन इजराइल ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि ये कोई बच्ची नहीं है बल्कि गुड़िया है।

 

 

600 से अधिक इजराइली मारे गए

विज्ञापन

7 अक्टूबर को हमास हमले के जवाब में इजराइल गाजा पर हमला कर रहा है। हमास ने इजराइल के हमला कर दक्षिणी क्षेत्र में प्रवेश किया था। जिसमें एक ही दिन में 600 से अधिक इजराइली मारे गए। इससे पहले इजराइल ने उत्तरी गाजा में लगभग 1.1 मिलियन लोगों को निकलने का आदेश दिया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने “बेहद खतरनाक” और “असंभव” कहा था। फिलिस्तीनी संयुक्त राष्ट्र के दूत रियाद मंसूर ने संयुक्त राष्ट्र में अरब समूह के राजदूतों की एक बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा कि हमें इस युद्ध को रोकने के लिए और अधिक प्रयास करना होगा। जो कुछ भी किया गया वह पर्याप्त नहीं है। मानवता के खिलाफ इस अपराध को रोकने के लिए हम सभी को और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।

 

मानवता के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए अपील

मंसूर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से गाजा पट्टी में इजराइल द्वारा किए जा रहे मानवता के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए और अधिक प्रयास करने की अपील की है। गाजा अधिकारियों का कहना है कि पिछले सप्ताह में इजराइल के हवाई हमलों में 2,200 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से एक चौथाई बच्चे हैं, और लगभग 10,000 लोग घायल हुए हैं। इजराइल द्वारा गाजा को भोजन, बिजली और पानी की आपूर्ति बंद करने के बाद, अरब समूह के राजदूतों ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंच और फिलिस्तीनियों के किसी भी बड़े पैमाने पर विस्थापन को रोकने का आह्वान किया। मंसूर ने कहा कि हमें इस युद्ध को तुरंत रोकने की जरूरत है। हमें वहां के लोगों की मदद के लिए भोजन और दवाओं के काफिले भेजने की जरूरत है।

विज्ञापन

थाईलैंड के 24 नागरिक मारे गए

बता दें कि इजराइल-हमास के युद्ध को शनिवार को आठवां दिन है। बीती सात अक्टूबर को गाजा के चरमपंथी समूह हमास ने अचानक इजराइल पर हजारों मिसाइल दाग दिए थे। इसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। अब तक दोनों ओर से तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, हजारों लोग बुरी तरह घायल हैं। वहीं, थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने कहा कि हमास- इजराइल के युद्ध में शनिवार को तीन और थाई मारे गए हैं। इसी के साथ मौत का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है और घायलों की संख्या 16 हो गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola