इजरायल ने एक बार फिर आंतकी संगठन हमास पर हमला कर दिया है। इजरायली सेना ने आंतकियों के सीनियर नेताओं पर सटीक निशाना साधा है। एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी शेयर करते हुए इजरायली सेना ने बताया कि आईडीएफ और आईएसए ने हमास आतंकवादी संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व को निशाना बनाकर एक सटीक हमला किया। हमास कई सालों से आतंकवादी संगठन के अभियानों का नेतृत्व कर रहे हैं। गत 7 अक्टूबर के क्रूर नरसंहार के लिए हमास सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। संगठन इजरायल के विरुद्ध युद्ध का संचालन और प्रबंधन कर रहे हैं।
इजयायल का कहना है कि हमले से पहले, नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सटीक हथियारों और अतिरिक्त खुफिया जानकारी के इस्तेमाल सहित कई उपाय किए गए थे। आगे की चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि आईडीएफ और आईएसए अक्टूबर के नरसंहार के लिए जिम्मेदार हमास आतंकवादी संगठन को हराने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करना जारी रखेंगे।
नेतन्याहू ने एक्स पर ली जिम्मेदारी
इजरायल के प्रधानमंत्री ने एक्स प्लेटफॉर्म पर हमले की जिम्मेदारी ली है। नेतन्याहू ने लिखा कि हमास के शीर्ष आतंकवादी सरगनाओं के खिलाफ आज की कार्रवाई पूरी तरह से स्वतंत्र इज़राइली अभियान था। इजराइल ने इसकी शुरुआत की, इजराइल ने इसका संचालन किया और इजराइल इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता है।
यह भी पढ़ें: ‘खाली करो गाजा, वरना मारे जाओगे’, इजरायली सेना का लोगों को अल्टीमेटम, जानें क्या है प्लानिंग?
क्या बोला कतर?
हमास पर हमले के बाद कतर सरकार ने इसे कायरतापूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने कहा कि सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस और संबंधित एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। कतर ने इजरायल को चेताया कि वह इस प्रकार के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें: इजरायल को स्पेन का झटका, हथियारों के निर्यात पर लगाई रोक, जानें क्यों लिया फैसला?
भारत ने भी जताई चिंता
हमले पर भारत के विदेश मंत्रालय ने हमला पर दुख जताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने आज सुबह दोहा में इजराइली हमलों की रिपोर्ट देखी है। हम इस घटनाक्रम और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर इसके प्रभाव से बेहद चिंतित हैं। हम संयम और कूटनीति का पुरजोर आग्रह करते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को कोई ख़तरा न हो।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
5 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
7 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
11 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
11 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
14 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
21 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
22 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines