Israel Attack: इजरायल की राजधानी तेल अवीव में शुक्रवार देर रात हुए हमले के बाद इजराइली रक्षा बलों पर सीरिया से तीन रॉकेट दागे गए। जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक, IDF ने कहा कि सीरिया के रॉकेटों में से एक इजरायल के दक्षिणी गोलान हाइट्स क्षेत्र में गिरा। शनिवार की रात को जेरूसलम के पुराने शहर के ऊपर कुछ गतिविधियां देखी गई।
इससे पहले शुक्रवार देर रात हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। पुलिस हमले का कारणों का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले गुरुवार रात को भी गोलीबारी की घटना में महिला की मौत हो गई थी।
हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को रौंदते हुए गुजर गई। स्थानीय मीडिया की मानें तो पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक 45 साल के यूसुफ अबू जाबेर ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने पुलिस पर भी गोलिया चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।
पीएम ने सुरक्षा बढ़ाने का दिया आदेश
वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले के बाद आर्मी और सभी रिजर्व बॉर्डर पुलिस को बुलाने का आदेश दिया। तेल अवीव में दो घातक घटनाओं के बाद, नेतन्याहू ने आईडीएफ से आतंकवादी हमलों का सामना करने के लिए और सुरक्षा बल बुलाने का आदेश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करने का आह्वान भी किया।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
12 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
14 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
15 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
15 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
17 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
19 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
19 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
21 hrs agoकल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज
21 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines