Israel Air Force Strike Hamas terrorists Video: फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के हमले के बाद इजरायली सेना आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इजरायल की एयरफोर्स गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले कर रही है। वहीं इजरायली फौज आतंकियों पर कहर ढहा रही है। सोशल मीडिया पर इजरायल-हमास के कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। जिसमें नजर आ रहा है कि इजरायल की एयरफोर्स हमास के ठिकानों पर भारी बमबारी कर रही है।
गाजा पट्टी के ठिकानों पर एयरफोर्स ने की स्ट्राइक
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पैदल सैनिक लगातार आगे बढ़कर आतंकियों पर हमले कर रहे हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि हमास के लड़ाकों से भरी एक कार इजरायल की सीमा में प्रवेश कर रही होती है इस दौरान इजरायली एयरफोर्स हवाई हमला कर कार को नेस्तनाबुद कर देती है। वहीं गाजा पट्टी के ठिकानों पर भी एयरफोर्स लगातार एयर स्ट्राइक कर रही है।
हमास के मुख्यालय पर एयरफोर्स ने किया हमला
वहीं एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि गाजा पट्टी स्थित हमास के ठिकानों पर किस तरह हवाई हमला किया गया है। गाजा की ऊंची-ऊंची इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई है। इसके अलावा इजरायली एयरफोर्स के हमलों में हमास के ऑपरेशनल मुख्यालय और फिलिस्तीनी जिहाद संगठन की इमारत मलबे में तब्दील हो गई।
वहीं दूसरी ओर कनाडा के टोरंटो शहर में फिलिस्तीनी समर्थक सड़क पर आ गए हैं। उन्होंने गार्डिनर ओवरपास पर झंडे लहराए। फिलिस्तीनी आतंकियों ने बड़ी संख्या में इजरायल के सैनिकों को बंधक बना लिया। इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है आतंकी बंधक बनाई गई लड़की का Sex Slaves कहता है।
संबंधित खबरें
'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
1 hr agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
8 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
17 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
22 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
23 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
23 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines