हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IS Commanders Killed: अफगानिस्तान में तालिबानी सेना की कार्रवाई, इस्लामिक स्टेट के टॉप कमांडर को मार गिराया

विज्ञापन

IS Commanders Killed: तालिबान के सुरक्षाबलों ने राजधानी काबुल में एंटी टेरेरिस्ट कार्रवाई के दौरान आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के दो प्रमुख कमांडरों को मार गिराया। तालिबान सरकार ने कहा कि पिछले दिनों इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों (IS Commanders Killed) में से एक कारी फतेह था, जो इस्लामिक स्टेट का इंटेलिजेंस चीफ था। वहीं दूसरा आतंकी इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत (ISKP) का सैन्य प्रमुख था। बता दें कि ISKP इस्लामिक स्टेट का सहयोगी और तालिबान का विरोधी है।

ISKP का मुख्य रणनीतिकार था कारी फतेह 

मुजाहिद ने कहा कि कारी फतेह कथित तौर पर ISKP का मुख्य रणनीतिकार था। कारी फतेह ने काबुल में रूसी, पाकिस्तानी और चीनी राजनयिक मिशनों के खिलाफ कई हमलों की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार था।

और पढ़िए – India Against Terror: अमेरिकी रिपोर्ट में मोदी सरकार की जमकर तारीफ, कहा- आतंक के खिलाफ भारत का एक्शन बेहतरीन

मुजाहिद ने इस्लामिक स्टेट हिंद प्रांत (ISHP) के तथाकथित पहले अमीर और दक्षिणी अफगानिस्तान में ISKP के एक सीनियर नेता एजाज अहमद अहंगर की दो सहयोगियों के साथ हत्या की भी पुष्टि की।

अहंगर को जनवरी में भारत सरकार ने घोषित किया था आतंकी

अबू उस्मान अल-कश्मीरी के नाम से मशहूर अहंगर को इस साल जनवरी में भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था। श्रीनगर में जन्मा अहंगर आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए दो दशकों से अधिक समय से जम्मू-कश्मीर में वांटेड था।

अफगान खुफिया विभाग ने मार्च 2020 में आत्मघाती बम विस्फोट के मास्टरमाइंड के रूप में अहंगर की पहचान की थी, जिसने काबुल में गुरुद्वारा कार्त-ए परवान में एक सुरक्षा गार्ड और 24 उपासकों के जीवन का दावा किया था। कथित तौर पर उसके अल-कायदा और अन्य वैश्विक आतंकी संगठनों से संबंध थे।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें