Ayatollah Khamenei New Video: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई बंकर से बाहर आ गए हैं। इजरायल से युद्ध के बाद पहली बार वे पब्लिक के बीच दिखे। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे काले रंग के कपड़े पहने हैं और एक हॉल रूम में बैठे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शनिवार को तेहरान में शिया मुस्लिम कैलेंडर के सबसे बड़े दिन आशूरा पर आयोजित समारोह में शिरकत की। गत 12 जून को इजरायल के हमले के बाद खामेनेई अपने परिवार के साथ बंकर में छिप गए थे। इजरायल और ईरान के बीच 12 दिन चले भीषण युद्ध के बाद 23 जून को सीजफायर हुआ।
सीजफायर के 11 दिन बाद दिखे खामेनेई
सीजफायर होने के 11 दिन बाद खामेनेई 5 जुलाई को सार्वजनिक रूप से नजर आए। इस बीच खामेनेई ने रिकॉर्ड किए हुए संदेश जारी किए। पब्लिक के बीच आने और कोई जनसभा करने से परहेज किया। इजरायल और अमेरिका ने दावा किया था कि खामेनेई का खात्मा होने से जंग खत्म हो जाएगी। इसलिए ईरान की सरकार ने खामेनेई को अंडरग्राउंड कर दिया था। हालांकि इजरायल और अमेरिका ने दावा किया था कि वे खामेनेईके के छिपने का ठिकाना जानते हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया और न ही उनके बंकर पर या बंकर के आस-पास हमला किया गया।
काले रंग के कपड़ों में दिखे खामेनेई
वीडियो में खामेनेई काले रंग के कपड़े पहने एक हॉल रूम में एंट्री करते नजर आए। वे हॉल रूम में जाकर कुर्सी पर बैठ जाते हैं। उनके सामने, लेकिन उनसे काफी दूर उनके समर्थक बैठे हैं, जो उन्हें आता देखकर खड़े हो जाते हैं और नारेबाजी करते हैं। इसके बाद कुछ धार्मिक कार्यक्रम होता है। बता दें कि खामेनेई इजरायल और अमेरिका से नाराज हैं और दोनों को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने का अंजाम भुगतने की चेतावनी दे चुके हैं। एक इंटरव्यू में खामेनेई कह चुके हैं कि अमेरिका का विनाश एक नारा नहीं, बल्कि एक नीति है। अमेरिका को हर हमले का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
5 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
11 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
13 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
13 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
15 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
21 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines