Iran Protests And Violence Updates: ईरान में अब हालात सामान्य होने लगे हैं. विरोध प्रदर्शनों और हिंसक गतिविधियों में भी कमी आ गई है. लोग घरों में दुबक गए हैं और सड़कों पर रोजमर्रा के काम के लिए निकलने वाले लोग नजर आ रहे हैं. जिन बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए थे, उनमें सैन्य वाहन तैनात हैं. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा कर दी है.
सड़कों पर तैनात की गई सेना और पुलिस
लोगों में डर का माहौल इतना है कि कोई भी अब विरोध प्रदर्शन करने का साहस नहीं जुटा पा रहा है. तेहरान और मशहद जैसे प्रमुख शहरों की सड़कें सेना के टैंकों और मशीनगनों से लैस ट्रकों से पट गई हैं. लोगों को उनके परिजनों के शव सौंपे जा रहे हैं. ईरान की सरकार और पुलिस ने लोगों को आदेश दिया गया है कि वे आकर शव ले जाएं, नहीं तो सभी को सामूहिक कब्रों में दफन कर दिया जाएगा.
कठोर कार्रवाई से नियंत्रण में आए हालात
ईरान सरकार के आदेश पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस और सेना की कठोर कार्रवाई के साथ-साथ इंटरनेट बंद रहने से विरोध प्रदर्शन में कमी आई है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने जनता के दमन की निंदा की है, लेकिन खामेनेई शासन पर अब कोई अंतरराष्ट्रीय दबाव नहीं बन पा रहा है. खामेनेई सरकार ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी और संदेश देते हुए मशहूर Saedinia Cafes चेन के अरबपति मालिक Mohammad Saedinia को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रॉपर्टी फ्रीज, नुकसान की भरपाई करेंगे
Saedinia पर दंगाइयों की मदद करने का आरोप लगाया गया है. उनकी संपत्ति फ्रीज कर दी गई है और इससे प्राप्त धनराशि दंगों से हुए करोड़ों डॉलर के नुकसान की भरपाई में इस्तेमाल होगी. Saedinia Cafes ईरान में मशहूर रेस्टोरेंट चेन है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन इस चेन के मालिक को गिरफ्तार करके ईरान की सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो भी देशद्रोह करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
25 mins agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
3 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
5 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
9 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
12 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
21 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines