Iran President Helicopter Crash Update: ईरान के प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी की हेलीकाॅप्टर हादसे में मौत हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उनके हेलीकाॅप्टर के क्रैश होने के बाद से ही करीब 40 से अधिक टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही थी। ईरानी राष्ट्रपति का हेलीकाॅप्टर अजरबैजान की सीमा से बाहर निकलते ही क्रैश हो गया था। उनके निधन के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता इमाम अली खामेनेई ने 5 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने वाईस प्रेसिडेंट मोहम्मद मोखबर को अस्थायी प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। वह अगले 50 दिनों तक ईरान के प्रेसिडेंट बने रहेंगे। इस दौरान प्रेसिडेंट के चुनाव भी कराए जाएंगे। खामेनेई ने प्रेसिडेंट के साथ ही नया विदेश मंत्री भी नियुक्त किया है। ईरान ने अली बघेरी कानी को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है।
वहीं रईसी और अन्य अधिकारियों के हेलीकाॅप्टर हादसे में हताहत होने के बाद नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास ने अपना झंडा आधा झुका दिया है। ईरानी रेड क्रिसेंट ने कहा कि प्रेसिडेंट रईसी समेत सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है।
दुनियाभर के नेताओं ने जताया दुख
रईसी और विदेश मंत्री समेत 9 लोगों की मौत के बाद दुनियाभर केे नेताओं ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। गाजा पटी में शासन करने वाले हमास और लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। वहीं पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने भी ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि हेलीकाॅप्टर क्रैश लैंडिंग की घटना पर हम लोग करीब से नजर रख रहे थे। अच्छी खबर की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पाकिस्तान ने कहा कि महान ईरान अपने पांरपरिक साहस के साथ इस त्रासदी से बाहर निकलेगा।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रईसी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ईरान के प्रेसिडेंट के निधन पर गहरा सदमा लगा। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः 5000 लोगों को फांसी, कब्रों में दफन कराई थी लाशें; कौन थे इब्राहिम रईसी? जो कहलाए Butcher of Tehran
ये भी पढ़ेंः ईरान के राष्ट्रपति की मौत हादसा या साजिश? पहले कासिम सुलेमानी अब इब्राहिम रईसी, क्या है कहानी
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
17 mins agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
2 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
3 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
3 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
5 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
7 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
7 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
9 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines