इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइलों से हमला कर रहे हैं। इस बीच 27 नवंबर 2020 में ईरान के परमाणु प्रोजेक्ट के मास्टरमाइंड मोहसेन फखरीजादेह की हत्या एक बार फिर चर्चा में है। बताया जाता है कि इजरायल ने ईरान बिना घुसे हाईटेक हथियारों से मोहसेन की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद ईरान हिल गया है। हालांकि इजरायल ने कभी भी अधिकारिक तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं ली।
27 नवंबर 2020 को मोहसेन फखरीजादेह की हुई थी हत्या
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 27 नवंबर 2020 को मोहसेन फखरीजादेह अपनी पत्नी और सुरक्षाबलों के साथ तेहरान से अबसार्ड शहर में स्थित विला पर जा रहे थे। कुछ दूरी पर सुरक्षाबलों का एक काफिला उनके पीछे-पीछे चल रहा था। बताया जाता है कि सड़क के किनारे एक पिकअप ट्रक खड़ा था। इसी ट्रक के अंदर 7.62 मिमी एफएन मैग मशीन गन छिपी हुई थी। इस हाईटेक मशीन गन में चेहरे की पहचान करने वाली AI, सैटेलाइट लिंक और विस्फोटक लगे हुए थे। ट्रक में और कोई नहीं थी। मशीन को इजरायली एजेंट देश के बाहर से ऑपरेट कर रहे थे।
चेहरे की पहचान कर ताबड़तोड़ की फायरिंग
बताया जाता है कि जैसे ही स्पीड ब्रेकर मोहसेन का काफिला धीमा हुआ तो ट्रक में मौजूद मशीन गन से फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली मोहसेन के कंधे पर लगी। इसके बाद वह कार का गेट खोलकर बाहर की तरफ भागे तो उन्हें तीन गोलियां लगी और उनकी मौत हो गई। इस घटना में उनकी पत्नी को कोई नुकसान नहीं हुआ था। इस ऑपरेशन के दौरान करीब 15 राउंड फायरिंग की गई थी। इसके बाद ईरान में हड़कंप मच गया था।
रोबोट स्नाइपर से की गई हत्या
इस घटना से ईरानी अधिकारी भी दंग रह गए थे। माना जाता है कि इजरायल ने एक रोबोट स्नाइपर जेट से मोहसेन फखरीजादेह की हत्या की थी। इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को इस ऑपरेशन का मास्टरमाइंड माना जाता है। हालांकि इजरायल ने आज तक इस हत्याकांड की आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी नहीं ली है।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
1 hr ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
5 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
9 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
11 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
14 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
15 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines