Iran Anti Hijab Protest: ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर आठ प्रदर्शनकारियों को मार गिराया है। इस्लामिक ड्रेस कोड के कथित रूप से उल्लंघन के मारी गई महसा अमिनी के शहर में प्रदर्शनकारी जुटे थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर दी। मानवाधिकार एनजीओ एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम आठ लोग मारे गए।
अभी पढ़ें – ट्विटर का पदभार संभालने के बाद Elon Musk ने किया पहला ट्वीट, लिखा- चिड़िया आजाद हो गई
एमनेस्टी ने हथियारों के लापरवाह और गैरकानूनी उपयोग की भी निंदा की है। ईरानी सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर उन प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं जिन्होंने बुधवार को महसा अमिनी के गृहनगर में उनकी मौत के 40 दिन बाद हजारों की संख्या में मार्च किया था।
कुर्द मूल की 22 वर्षीय ईरानी अमिनी की तेहरान में महिलाओं के लिए इस्लामिक ड्रेस कोड का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तारी के तीन दिन बाद 16 सितंबर को मौत हो गई थी। उनकी मौत ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों को हवा दी। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शनों में प्रमुख भूमिका निभाई है।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल पर महसा अमिनी की मौत पर आक्रोश से पैदा हुई राष्ट्रव्यापी अशांति की लहर को भड़काने का आरोप लगाया है। हाल ही में, खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों द्वारा अपने हिजाब को फाड़ने और वाहनों को आग लगाने के दृश्यों की निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी है कि “जो लोग इस्लामी गणराज्य में तोड़फोड़ करने के लिए अशांति फैलाते हैं, वे कठोर अभियोजन और सजा के पात्र हैं।”
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
2 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
8 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
18 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
22 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
23 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines