Israel hamas war :इस्लामिक देशों (Islamic nations) के शीर्ष समूह ने इजरायल-गाजा युद्ध (Israel-Gaza war) पर चर्चा के लिए सऊदी अरब में तत्काल बैठक बुलाई है। इस्लामिक सहयोग संगठन(Organisation of Islamic Cooperation) गाजा में नागरिकों के लिए खतरे को लेकर चर्चा करना चाहता है। इसके लिए यह बैठक हुलाई है। इस्लामिक समिट के मौजूदा सत्र की अध्यक्षता करने वाले सऊदी अरब ने बुधवार को जेद्दा में होने वाली बैठक के लिए सदस्य देशों को बैठक में बुलाया है।
ओआईसी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि गाजा और उसके आसपास बढ़ती सैन्य गतिविधियों के साथ ही नागरिकों के जीवन और इस इलाके की पूरी सुरक्षा और स्थिरता को खतरे में डालने वाली स्थितियों को देखते हुए तत्काल असाधारण बैठक बुलाई है। बता दें कि ओआईसी चार महाद्वीपों में फैले 57 देशों की सदस्यता के साथ संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा संगठन है। यह खुद को मुस्लिम दुनिया की सामूहिक आवाज कहता है। ओआईसी की तत्काल बैठक का आह्वान उस दिन आया है, जब सऊदी अरब ने इजरायल के साथ संबंधों को संभावित रूप से सामान्य बनाने को लेकर वार्ता को निलंबित कर दिया था।
बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें 1300 लोग मारे गए थे। इसकी जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने गाजा पर शुरू कर दी। इसमें करीब 2215 लोगों के मारे जाने की खबर है। गाजा से लोगो अपना घर छोड़कर भाग रहे हैं इसको लेकर भी ओआईसी चिंतित है। बता दें कि सऊदी अरब में इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में एक है। उसने कभी भी इजरायल को मान्यता नहीं दी और 2020 के अमेरिकी मध्यस्थता वाले अब्राहम समझौते में शामिल नहीं हुआ है, जिसमें उसके खाड़ी पड़ोसियों बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के साथ मोरक्को ने इजरायल के साथ औपचारिक संबंधों को स्थापित किया था। अब मुसलमानों को लेकर ओआईसी को चिंता है, जिसके चलते बैठक बुलाई है।
यह भी पढ़ें : गाजा में फंसी स्कॉटलैंड के मंत्री हमजा यूसुफ की सास ने वीडियो जारी कर मांगी मदद, छलक पड़े आंसू
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
8 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
8 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
16 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
17 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
19 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines