Agra Student stabbed in Australia: ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय छात्र पर एक आरोपी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद भारतीय छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना पिछले सप्ताह की है। सिडनी में आरोपी ने भारतीय छात्र पर चाकू से 11 बार वार किया। फिलहाल, छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी पढ़ें – खुद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलना चाहता था ये दंपती, पुलिस ने ऐसे बचाया; देखें वीडियो
जानकारी के मुताबिक, 28 साल का भारतीय छात्र शुभम गर्ग आगरा का रहने वाला है। शुभम सिडनी के न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा है। आरोपी ने शुभम पर 6 अक्टूबर को हमला किया था। घटना की जानकारी के बाद शुभम के माता-पिता ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा पाने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल एक सितंबर को IIT मद्रास से ग्रेजुएशन करने के बाद शुभम ऑस्ट्रेलिया गया था।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभम से 6 अक्टूबर की रात करीब 10.30 बजे एक सड़क पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया। उस व्यक्ति ने कथित तौर पर नकदी की मांग की और उसे धमकी दी। उसने मना किया तो हमलावर ने भागने से पहले उस पर चाकूओं के 11 बार वार किया। घटना के बाद शुभम किसी तरह भागकर पड़ोस के एक घर में गया जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुभम के चेहरे, छाती और पेट पर कई घाव हैं।
शुभम के पिता रामनिवास गर्ग ने बताया कि उन्होंने 8 अक्टूबर को कई बार फोन किया लेकिन शुभम ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसके एक दोस्त को फोन किया तो घटना की जानकारी हुई।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भारतीय छात्र पर हमले की सूचना के बाद सिडनी पुलिस ने 27 साल के एक व्यक्ति को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शुभम की बहन काव्या गर्ग ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से आपातकालीन वीजा की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मेरे भाई पर ऑस्ट्रेलिया में चाकू से 11 बार बेरहमी से हमला किया गया था और वह गंभीर स्थिति में है। हम इस मामले में आपकी तत्काल मदद और परिवार के सदस्य को उसकी देखभाल के लिए आपातकालीन वीजा चाहते हैं।
अभी पढ़ें – महिला ने ब्लैकमेलिंग कर बनाई करोड़ों की संपत्ति, प्रोड्यूसर बोले- इसकी कहानी पर फिल्म बनाऊंगा
काव्या गर्ग ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय, केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि मेरे भाई के कई ऑपरेशन चल रहे हैं और डॉक्टर ने कहा कि शरीर में संक्रमण फैल रहा है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल मदद के लिए अनुरोध करती हूं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
8 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
9 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
11 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
12 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
13 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
21 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
22 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines