Ex Navy Indian Death Penalty Qatar Philippines citizen sentenced to death: भारत की नौसेना के 8 पूर्व सैनिकों को कतर की एक कोर्ट ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। यह पहली बार नहीं है जब कतर ने किसी देश के नागरिकों को ऐसी सख्त सजा सुनाई है। इससे पहले फिलीपींस के 3 नागरिकों को भी मौत की सजा सुनाई थी। इसमें दो को आजीवन कारावास और एक को मौत की सजा सुनाई गई थी। इनमें से एक नागरिक कतर जनरल पेट्रोलियम तो दो युवक कतर एयरफोर्स के लिए जाॅब करते थे।
फिलीपींस के 3 नागरिकों पर था जासूसी का आरोप
फिलिीपींस के इन तीनों नागरिकों पर जासूसी का आरोप था। कतर कोर्ट के अनुसार कतर की राॅयल एयरफोर्स के दोनों कर्मचारी और पेट्रोलियम कंपनी में काम कर रहे युवक के साथ मिलकर जासूसी करते थे। इसके बाद यह जानकारी फिलीपींस सरकार को साझा की जा रही थी। मामले में पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारी को मौत की सजा तो वहीं 2 अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
फिलीपींस सरकार ने किया था विरोध
इसके बाद जब फिलीपींस सरकार ने कतर के इस फैसले का विरोध किया तो आरोपियों की इस मामले में फिर से सुनवाई हुई। इसके बाद सजा में बदलाव हुआ। सुनवाई के बाद मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया। तथा जिसे मौत की सजा हुई थी उसकी सजा घटाकर 15 साल कर दी गई। अब भारत भी ये उम्मीद कर रहा है कि वह इस मामले को आगे लेकर जाए ताकि 8 पूर्व नेवी अफसरों को उचित राहत मिल सके।
भारत खोज रहा कानूनी विकल्प
बता दें कि कतर कोर्ट के फैसले के बाद भारत भी फिलहाल सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है और अगर सब कुछ तय समय पर होता है तो फिलीपींस की तरह ही भारत भी अपने 8 पूर्व सैनिकों की सजा को कम करवा सकता है। जानकारी के अनुसार कतर की अदालत के फैसले के प्रति अभी भारत सरकार को मिली नहीं है। हालांकि अदालत के इस फैसले पर अभी कतर की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
18 mins ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
7 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines