तालिबान सरकार ने विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की। इसके बाद भारत सरकार ने तालिबान में दूतावास खोलने का फैसला लिया है। भारत ने काबुल में अपने टेक्निकल मिशन को दूतावास का दर्जा देने का फैसला किया है। काबुल में शीर्ष राजनयिक अब राजदूत के पद पर होंगे। वहां अब पूर्ण दूतावास वाला प्रोटोकॉल लागू होगा।
नई दिल्ली में शुक्रवार को विदेश मंत्री जयशंकर और अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्त्वपूर्ण समझौतों और सहमति हुई। भारत ने काबुल स्थित अपने दूतावास के दफ्तर को एम्बेसी स्तर तक अपग्रेड करने की घोषणा की। साथ ही अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता में बढ़ोतरी की जाएगी।
हवाई कनेक्टिविटी होगी मजबूत
भारत और तालिबान के बीच कई समझौत हुए हैं। भारत 20 एम्बुलेंस, खाद्य सहायता, तथा MRI और CT स्कैन मशीनें अफगानिस्तान भेजेगा। भारत अफगान नागरिकों के लिए वीजा संख्या बढ़ाएगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यावसायिक यात्राएं सुगम होंगी। दोनों देशों ने खेलों और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर सहमति जताई। साथ ही आतंकवाद विरोधी सहयोग को और सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई। अफगानिस्तान ने भारत को खनन क्षेत्र में निवेश के अवसरों के लिए आमंत्रित किया।
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने दी खुली धमकी तो तालिबान ने भी दिखाई आंख, एक इंच भी जमीन नहीं देगा अफगानिस्तान
‘मुझे दिल्ली आकर खुशी हो रही है…’
विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने कहा कि मुझे दिल्ली आकर खुशी हो रही है और इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। भारत और अफगानिस्तान को अपने संपर्क और आदान-प्रदान बढ़ाने चाहिए। कहा कि हम किसी भी समूह को अपनी जमीन का इस्तेमाल दूसरों के खिलाफ करने की इजाजत नहीं देंगे।
क्या बोले मंत्री जयशंकर?
अमिर मुत्तकी से बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमें आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए प्रयासों में समन्वय करना चाहिए। अफगानिस्तान में खनन के अवसरों का पता लगाने के लिए भारतीय कंपनियों को अफगानिस्तान का निमंत्रण भी अत्यंत सराहनीय है। इस पर आगे चर्चा की जा सकती है। कहा कि व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने में हमारी साझा रुचि है। मुझे काबुल और नई दिल्ली के बीच अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने की जानकारी देकर खुशी हो रही है।
यह भी पढ़ें: अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
4 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
10 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
13 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
14 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
16 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
17 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
17 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines