India-US 2+2 Dialogue Updates: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन गुरुवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे। ब्लिंकन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों देशों के मंत्रियों के बीच बैठक जारी है। इस दौरान गाजा और यूक्रेन के युद्धों पर कोई बात नहीं हुई। पूरी बैठक इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा चुनौतियों और चीन को लेकर चिंताओं पर केंद्रित है। इसके अलावा साथ मिलकर डिफेंस सिस्टम बनाने, भारत को फाइटर जेट्स के इंजन, MQ-9 ड्रोन सप्लाई करने पर आम सहमति बनाई जाएगी।
अब भारत और अमेरिका पहले से कहीं अधिक करीब
बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा हमारे द्विपक्षीय संबंधों का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। आपकी (एंटनी ब्लिंकन और लॉयड ऑस्टिन) की यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और अमेरिका पहले से कहीं अधिक करीब हैं। दुनिया में बढ़ रही भूराजनैतिक चुनौतियों के बावजूद हमें अपने महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता है।
भारत और अमेरिका दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देश
रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देश हैं। वैश्विक चुनौतियों के बीच यह और महत्वपूर्ण है कि हम समान लक्ष्य खोजें। बीते सालों में हमने अपनी प्रमुख रक्षा साझेदारी के निर्माण में प्रभावशाली लाभ कमाया है। इससे हमें शांति और स्थिरता के लिए और भी अधिक योगदान देने में मदद मिलेगी।
दोनों देशों के बीच 200 अरब का व्यापार
भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी महत्वपूर्ण हैं। दोनों देशों के बीच 200 अरब डॉलर का व्यापार होता है। 27. लाख से अधिक छात्र अमेरिका में पढ़ाई करते हैं। जून में पीएम मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था। वे स्टेट विजिट पर थे। उस वक्त भी दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए चर्चा हुई थी। सितंबर में राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 में हिस्सा लेने के लिए आए थे।
यह भी पढ़ें: चील-गिद्धों की मदद से लाशें खोज रहा इजराइल, पंजों पर लगाए GPS ट्रैकर
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines