India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद अमेरिका के व्हाइट हाउस ने नया फैक्सशीट जारी किया है. इस फैक्टशीट में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कई सुधार किये गए हैं. भारत-अमेरिका ट्रेड डील में हुए दो बदवाल भारत के लिए बड़ी राहत की खबर है. अमेरिका ने दालों और 500 अरब डॉलर के ‘अनिवार्य’ खरीद के मुद्दों को इसमें से हटा दिया है. अमेरिका ने अमेरिकी सामानों की खरीदारी की शर्त को प्रतिबद्धता यानी Committed शब्द को हटाकर इसे इरादा में तब्दील कर दिया है. अब भारत का अमेरिका से 500 अरब डॉलर का व्यापार करना बाध्यकारी नहीं है.
अपडेटेड फैक्टशीट समझौते से जुड़ी शर्ते
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद अमेरिका ने नई अपडेटेड फैक्टशीट जारी की है. इस फैक्टशीट में बताया गया है कि, भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और अमेरिकी खाद्य एवं कृषि उत्पादों की बड़ी रेंज पर शुल्क को कम या खत्म करेगा. इसमें अब अनिवार्य शब्द को हटाकर इरादा कर दिया गया है. इसमें अमेरिकी प्रोडक्ट्स खरीदने और 500 अरब डॉलर से अधिक के ऊर्जा, आईटी, कृषि, कोयला समेत अन्य उत्पादों को खरीदने की शर्त को अब बदल दिया गया है. अब 500 अरब डॉलर का सामान खरीदना जरूरी नहीं होगा.
ये भी पढ़ें – कनाडा के स्कूल में फायरिंग, 9 की मौत, शूटर ने खुद को मारी गोली
लिस्ट से बाहर की गई कई दालें
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर संशोधन के बाद प्रोडक्ट कैटेगरी की लिस्ट से कृषि शब्द को हटाया गया है. इन्हें टैरिफ कट की लिस्ट से हटाया गया है. अब अमेरिकी औद्योगिक और खाद्य वस्तुओं और कृषि उत्पादों जैसे सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन्स, लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रोसेस्ड फल, कुछ दालें और सोयाबीन तेल पर अमेरिका टैरिफ कम करेगा या बिल्कुल समाप्त करेगा.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
4 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
14 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
17 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines