India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को फाइनल करने के लिए भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव दर्पण जैन के नेतृत्व में एक टीम 23 फरवरी को वाशिंगटन जाएगी. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि दौरे का उद्देश्य अंतरिम समझौते के कानूनी पहलुओं को अंतिम रूप देना है. दोनों पक्षों का प्रयास है कि मार्च 2026 में इस समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएं. हालांकि, कोई सख्त समय-सीमा नहीं रखी गई है, क्योंकि कानूनी प्रक्रिया में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, जिन्हें दोनों देश मिलकर सुलझाएंगे. फिलहाल दोनों देशों की टीमें वर्चुअल माध्यम से चर्चा कर रही हैं. वॉशिंगटन में होने वाली आमने-सामने की बैठक के बाद ही डील की पूरी तस्वीर और विस्तृत विवरण सामने आएंगे.
यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: ‘सबूत दिखाए सरकार…’, ऑपरेशन सिंदूर की तरह अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
मार्च में साइन हो सकती है डील
इस महीने की शुरुआत में भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर अंतरिम व्यापार समझौते का ऐलान किया था. यह बयान समझौते की रूपरेखा तय करता है. अभी तक केवल घोषणा हुई है, फाइनल साइन नहीं हुआ है. यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो टैरिफ कम करने, व्यापार असंतुलन दूर करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित है. फाइनल डील साइन होने के बाद ही सभी विस्तृत शर्तें और लाभ स्पष्ट होंगे. सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए जाएं.
अमेरिका से मिल रहा है पॉजिटिव रिस्पांस
समझौते की दिशा में अमेरिका पहले ही कुछ बड़े कदम उठा चुका है. अमेरिका ने भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद पर लगाए गए 25% दंडात्मक टैरिफ को पहले ही हटा दिया है. इसके अलावा भारतीय वस्तुओं पर reciprocal टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने की प्रक्रिया चल रही है. उम्मीद है कि यह इस हफ्ते लागू हो जाएगा. यदि देरी हुई तो भारतीय टीम वाशिंगटन में इस मुद्दे पर चर्चा करेगी. इसके अलावा कई उत्पादों पर पहले से ही शून्य टैरिफ लागू है.
भारत के कृषि क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर
विशेषज्ञोंका मानना है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ होने वाले ये व्यापार समझौते भारत के कृषि क्षेत्र के लिए करीब 400 अरब डॉलर के नए अवसर खोल सकते हैं. वर्तमान में भारत का अमेरिका को कृषि निर्यात 2.8 बिलियन डॉलर है, जिसे बड़े स्तर पर बढ़ाने की संभावना है. इसके अलावा, भारत अपनी कपड़ा इंडस्ट्री के लिए कपास के आयात पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ट्रेड डील पर नई फैक्ट शीट जारी, लिस्ट से हटी कई दालें, Committed शब्द से भी मिली राहत
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
2 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
3 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
6 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
13 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines