Washington DC : अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम का आयोजन हुआ। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के कॉमर्स मिनिस्टर हॉवर्ड लुटनिक ने भारत-यूएस के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-यूएस के बीच सैन्य डील पर सहमति बन रही या नहीं?
अमेरिका के कॉमर्स मिनिस्टर हॉवर्ड लुटनिक ने वाशिंगटन डीसी में कहा कि भारत सरकार ने कुछ ऐसी चीजें कीं, जो आम तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका को बुरी तरह से प्रभावित करती थीं। उदाहरण के लिए, भारत आम तौर पर रूस से अपने सैन्य उपकरण खरीदते हैं। अगर आप रूस से अपने हथियार खरीदने जा रहे हैं तो यह अमेरिका को परेशान करने का एक तरीका है।
यह भी पढ़ें : ‘उनके साथ बातचीत आसान…’; US और भारत के बीच जल्द होगी ट्रेड डील, ट्रंप प्रशासन ने दिया ये बयान
सैन्य डील पर क्या बोले हॉवर्ड लुटनिक?
उन्होंने भारत-यूएस की सैन्य डील पर कहा कि इंडिया अमेरिका से सैन्य उपकरण खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो एक लंबा रास्ता तय करता है। ब्रिक्स का पार्ट होने के नाते इस तरह की चीजें दोनों देशों के रिश्ते को और मजबूत करती हैं। हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि जो देश पहला कदम बढ़ाता, उसे हमेशा बेहतर डील मिलती है। इस दिशा में भारत भी एक्टिव है। उम्मीद है कि भारत-यूएस के बीच जल्द ही एक ऐसा समझौता हो सकता है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो।
कॉमर्स मिनिस्टर ने ट्रंप-मोदी का भी किया जिक्र
ट्रंप के कॉमर्स मिनिस्टर ने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप यूएस के ऐसे नेता हैं, जिनका चुनाव पूरे देश ने किया। ठीक वैसी ही स्थिति नरेंद्र मोदी की भारत में है। विश्व में ऐसे नेता बहुत कम हैं, जिनको पूरे देश ने चुना है। यही चीज ट्रंप-मोदी के बीच संबंध को खास और दुर्भल बनाती है।
यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने, चीन से व्यापारिक तनाव; जेडी वेंस का भारत दौरा कितना अहम?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
4 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
6 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
20 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
21 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines