Pakistan News: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पेशावर में दो दिन पहले एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को भारत ने इस मसले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। सूत्रों का कहना है कि भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और इन घटनाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
बता दें कि अप्रैल और जून 2023 के बीच सिखों पर हमले की चार घटनाएं हुई हैं और भारत ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। भारत ने मांग की है कि पाकिस्तानी अधिकारी सिख समुदाय पर हुए इन हिंसक हमलों की ईमानदारी से जांच करें और जांच रिपोर्ट साझा करें। भारत ने कड़े शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, जो लगातार धार्मिक उत्पीड़न के डर में रहते हैं।
दवा कारोबार करते थे मनमोहन सिंह
पेशावर के रहने वाले मनमोहन सिंह (35) यूनानी दवा व्यवसायी थे। शनिवार को गुलदारा चौक काकशाल के पास हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात उस वक्त हुई, जब मनमोहन रशीद गढ़ी से पेशावर शहर की तरफ जा रहे थे। हमले के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
इससे पहले शुक्रवार को यक्का तूत इलाके में एक सिख को गोली मारी गई थी। वह घायल हुआ था।
पेशावर में रहते हैं 15 हजार सिख
पेशावर में 15 हजार सिख रहते हैं। ज्यादातर सिख पेशावर के जोगन शाह पड़ोस में रहते हैं। ज्यादातर लोग दवा के कारोबार से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना का बड़ा एक्शन: लेफ्टिनेंट-जनरल समेत तीन अफसर बर्खास्त, 15 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
9 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
15 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
16 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
17 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
18 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines