प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लंदन दौरे के दौरान पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पीएम के बीच बातचीत के बाद मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। दोनों नेताओं ने इस समझौते के बाद द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और तकनीक समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की। इस महत्वपूर्ण समझौते के बाद पीएम मोदी ने कहा कि इससे व्यापार में वृद्धि, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बल मिलेगा और दोनों देशों के व्यापार में लगभग 39% की बढ़ोतरी होगी।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ ब्रिटिश पीएम का स्वागत के लिए आभार है। यह समझौता दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक है। अब सर्विस सेक्टर को नई उर्जा मिलेगी। अब यूके के सामानों को भारत में बाजार मिलेगा और भारत के कृषि उत्पादन को यूके का बाजार मिलेगा। MSME सेक्टर को विशेष लाभ होगा। इस समझौते के बाद अब यूके के प्रोडेक्ट सस्ते मिलेंगे। इससे दोनों देशों के बीच लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इससे दोनों देशों के बीच अन्य साझेदारियों का भी रोडमैप बनेगा।’ उन्होंने आगे कहा कि कई वर्षों की मेहनत के बाद आज Comprehensive Trade and Business Agreement संपन्न हुआ है।
पहलगाम हमले की निंदा की
पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहलगाम हमले पर ब्रिटेन सरकार ने निंदा की। इसके लिए हम ब्रिटेन की स्टार्बर सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंंने कहा कि आतंकवाद पर दोहरे मापदंड का कोई स्थान नहीं है। उन्हें खुशी है कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ हैं। पीएम ने कहा कि जो लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं उन्हें आतंकवाद को बढ़ाने में लोकतांत्रिक आजादी का फायदा नहीं उठाने देना है।
प्लेन क्रैश में मारे गए भारतीयों को किया याद
इस दौरान पीएम मोदी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों को देनों देशों के बीच जीवित पुल का। पीएम ने कहा कि भारतीय मूल के लोग ब्रिटेन जब पहुंचते हैं तो अपने साथ एक कमिटमेंट और व्यवहार भी लेकर आते हैं। भारतीयों के इस व्यवहार कुशलता से आज ये समझौता संभव हुआ है।
क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं ये एक जुनून है
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश इस समय टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है यह एक जुनून है जो दोनों देशों को जोड़े हुए है। आज हुए समझौते का संदर्भ क्रिकेट के जरिए समझा जाए ऐसा हो ही नहीं सकता कभी-कभी स्विंग और मिस हो सकता है लेकिन हम ‘स्ट्रेट बेट’ से खेलने वाले लोग हैं।
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
30 mins agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
1 hr agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
2 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
5 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
7 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
7 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
8 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines