हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'कंगाल' पाकिस्तान को 100 करोड़ का लोन मिला, भारत ने किया था विरोध

Pakistan Loan Update: भारत से जंग के हालात बने हुए हैं और पाकिस्तान को लोन मिल गया है। IMF ने पाकिस्तान का 1 बिलियल डॉलर का लोन मंजूर कर दिया है, जो उसे कैश मिलेगा, जबकि भारत ने इसका विरोध किया था।

विज्ञापन

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान को एक राहत मिली है। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) से पाकिस्तान को 100 करोड़ रुपये (एक बिलियन डॉलर) का कर्ज मिल गया है। पाकिस्तान को यह कर्ज कैश मिलेगा। बता दें कि IMF ने पाकिस्तान के साथ अपने 7 अरब डॉलर के लोन प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है।

हालांकि भारत ने कर्ज का विरोध जताया था और मतदान प्रक्रिया से भी दूरी बनाई थी। बावजूद इसके पाकिस्तान को लोन मिल गया। भारत ने विरोध जताते हुए दलील दी थी कि पाकिस्‍तान कर्ज का इस्‍तेमाल आतंकवाद और आतंकियों के लिए कर सकता है। इसलिए भारत पाकिस्तान को लोन देने के पक्ष में नहीं था।

बता दें कि पाकिस्तान को 2.3 अरब डॉलर (20 हजार करोड़) के 2 पैकेज मिले हैं। 1 अरब डॉलर (8500 करोड़ रुपये) एक्सटेंड फंड फैसेलिटी (EFA) के तहत तत्काल जारी किए जाएंगे। 1.3 अरब डॉलर (11 हजार करोड़) का लोन अगले 28 महीने के अंदर किस्तों में IMF की ओर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान के 4 एयरबेस और लॉन्च पैड तबाह, भारत ने दिया मिसाइल-ड्रोन अटैक का मुंहतोड़ जवाब

कैसे होती है वोटिंग?

बता दें कि 191 देश IMF के मेंबर हैं। 191 मेंबर का मतलब 191 वोट है। जब किसी को लोन देना होता है तो मेंबर देश वोटिंग करते हैं, लेकिन सिर्फ मेंबर्स की वोटिंग से कुछ नहीं होता। कोटे के आधार पर जिस देश को वोटिंग का अधिकार मिला होता है, उस देश से विचार विमर्श के बाद ही फैसला लिया जाता है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को लोन भी ऐसे ही मिला। 191 देशों ने वोटिंग की, लेकिन भारत ने नहीं की। बावजूद इसके वोटिंग के बाद सबसे ज्यादा कोटे वाले देश से विचार करके पाकिस्तान को लेन देने का फैसला लिया गया। आर्थिक ताकत (जैसे GDP), विदेशी मुद्रा भंडार, व्यापार, आर्थिक स्थिरता के आधार पर वोटिंग का कोटा तय किया जाता है।

वर्तमान में अमेरिका का कोटा सबसे ज्यादा 16.5% है। भारत का कोटा 2.75% और पाकिस्तान का कोटा 0.43% के करीब है, लेकिन पाकिस्तान को लोन अमेरिका से बात करके ही दिया गया है। क्योंकि कोई भी फैसला लेने के लिए IMF को 85% वोट की जरूरत है। अगर अमेरिका वोट न करे तो बहुमत नहीं मिलेगा और फैसला नहीं होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘क्या Finish करोगे? लिखना तो सीख लो’; असीम मुनीर की गीदड़भभकी पर BJP मंत्री का करारा जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola