India-Canada Relation Updates advisory for Indian nationals and students: कनाडा और भारत के रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिंदुओं को कनाडा छोड़ने की धमकी दी है। वहीं, कनाडा ने मंगलवार को भारत के कुछ हिस्सों में न जाने को लेकर एडवाइजरी जारी की। बुधवार को भारत ने भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने कहा कि कुछ जगहों पर हालात ठीक नहीं है। इसलिए खासकर स्टूडेंट बेहद अलर्ट रहें।
जानिए एडवाइजरी की 4 बड़ी बातें
- विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से हेट क्राइम को देखते भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बेहद सतर्क रहें।
- हाल ही में विशेष रूप से भारतीय राजनयिकों और भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है। ये वो लोग हैं जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं।
- विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा के लिए हमारा हाईकमीशन और कॉन्स्युलेट्स जनरल कैनेडियन अथॉरिटीज के संपर्क में है।
- कनाडा में बिगड़े हालात को देखते हुए सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स को सतर्क रहने की जरूरत है। भारतीय समुदाय अपनी शिकायत हाईकमीशन और कॉन्स्युलेट्स की वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं।
नरम पड़े कनाडा के पीएम के तेवर
मंगलवार रात कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह भारत के साथ तनाव नहीं बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन भारत को इन मुद्दों को गंभीरता से लेना होगा। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। उन्हें ताजा हालातों को देखकर जानकारी दी है।
ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी की हत्या को लेकर लगाए ये आरोप
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो ने भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय डिप्लोमैट को निकाल दिया। जवाब में भारत ने भी कनाडा के डिप्लोमैट को एक्सपेल किया है।
यह भी पढ़ें: वीडियो देख सात साल के बच्चे ने 5 साल की बच्ची से किया रेप, मगर नहीं मिल सकती सजा, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
स्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
52 mins ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
1 hr agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
3 hrs agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
3 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
3 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
4 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
13 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
14 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
16 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines