India EU trade deal: भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा होने जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार इस एग्रीमेंट का ऐलान 27 जनवरी को होगा. बता दें कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी मुक्त व्यापार समझौते के तहत दो देश एक दूसरे के लिए अपने बाजार में पहुंच को आसान बनाते हैं. अगर ईयू और भारत में एफटीए होता है तो भारत के सामानों को ईयू के देशों के बाजार में कम टैरिफ या फिर बिना किसी टैरिफ के भी पहुंच मिल सकती है और वहीं, ईयू के सामान को भी भारत में उसी तरह से पहुंच मिलेगी.
वहीं, भारत ने इस साल अपने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ईयू के प्रतिनिधियों को ही मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. इस बीच यूरोपियी कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में कहा कि ईयू भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला है.
ईयू को भी होंगे डील के फायदे
इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘इससे 27 देशों के इस समूह को फर्स्ट मूवर एडवांटेज मिलेगा यानी इस स्तर का एफटीए किसी और ने भारत ने नहीं किया है, इसलिए ईयू को इसका फायदा पहले मिलेगा.’
दावोस में एक भाषण में उन्होंने कहा, ‘दावोस के तुरंत बाद, अगले हफ्ते मैं भारत जाऊंगी. अभी कुछ काम बाकी हैं लेकिन हम एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बिल्कुल करीब हैं. वास्तव में कुछ लोग इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ (असाधारण समझौता) कह रहे हैं.’
‘यह ऐसा समझौता होगा, जो दो अरब लोगों का बाजार बनेगा, जो वैश्विक जीडीपी के लगभग एक चौथाई के बराबर होगा और सबसे अहम बात यह कि दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और सबसे गतिशील महाद्वीपों में से एक के साथ यूरोप को ‘फ़र्स्ट मूवर एडवांटेज’ मिलेगा.’
वहीं, आंकड़ों की मानें तो भारत अमेरिका को सालाना लगभग $79.4 बिलियन का निर्यात करता है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि ट्रंप प्रशासन भारतीय सामानों पर भी सख्ती दिखाता है, तो भारत अपने कुल अमेरिकी निर्यात का करीब 84% हिस्सा ($67.2 बिलियन) यूरोपीय संघ के बाजारों में खपा सकता है.
27 जनवरी को होगी डील
भारत और यूरोपीय संघ के बीच इस ऐतिहासिक डील की घोषणा 27 जनवरी 2026 को हो सकती है. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा नई दिल्ली में होने वाले भारत-EU शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. खास बात यह है कि ये दोनों दिग्गज भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे, जो इस डील की गंभीरता को दर्शाता है.
संबंधित खबरें
US के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 hr agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
5 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
7 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
9 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
11 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
12 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines