Indo-China LAC Dispute: भारत और चीन के बीच बुधवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर बीजिंग में बैठक हुई। यह 2019 के बाद पहली और अब तक की 26वीं बैठक थी। इस दौरान दोनों देशों ने संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के पश्चिमी सेक्टर में एलएसी के ताजा हालातों की समीक्षा की।
दोनों पक्षों ने सीमा से पीछे हटने के प्रस्तावों पर भी बात की है। इसके बाद दोनों पक्षों ने वरिष्ठ कमांडरों के अगले (18वें) दौर की बैठक जल्द कराने पर भी सहमति व्यक्त की।
शांति बहाली पर दोनों देशों की हुई बात
इस बैठक में भारत की तरफ से पूर्वी एशिया विभाग के संयुक्त सचिव शिल्पक अंबुले तो चीन के तरफ से सीमा और समुद्री मामलों के महानिदेशक हांग लियांग मौजूद थे। दोनों पक्षों ने सीमा पर तनाव कम करने के लिए शांति बहाली में मदद देने पर सहमति जताई है।
साथ ही जल्द चीन-भारत कोर कमांडर स्तर की बैठक के 17वें दौर को बुलाने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने एलएसी पर प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने और समझौतों का सम्मान करने पर प्रतिबद्धता जताई है।
गलवान में संघर्ष के बाद बिगड़े रिश्ते
बता दें कि भारत-चीन सीमा को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) कहा जाता है। यहां दशकों से तनाव की स्थिति है। 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद संघर्ष बढ़ गया। तब से,दोनों देश तनाव कम करने और सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कूटनीतिक और सैन्य वार्ता में लगे हुए हैं। दोनों देशों ने बॉर्डर पर अपने सैनिक बढ़ाए हैं।
इस विवाद के कारण भारत में चीनी सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया गया और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध तनावपूर्ण हो गए थे।
यह भी पढ़ें: S Jaishankar Interview: विदेश मंत्री बोले- हम चीन से नहीं डरते, मैं राहुल को सुनने के लिए तैयार, मगर मेरी एक शर्त
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
3 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
6 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
10 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
10 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
12 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
19 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
20 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines