India China Border Dispute: भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन साल से जारी तनाव को कम करने की कवायद जारी है। इसकी कड़ी में भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 19वें दौर की बैठक हुई है। ये बैठक 13 और 14 अगस्त को भारतीय सीमा में चुशुल-मोल्डो में हुई। इस बैठक में दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने बातचीत के जरिए सभी मसलों को शीध्र सुलझाने की बात कही।
इस बीच खबरें आ रही है कि 22 से 24 अगस्त के बीच दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित BRICS देशों कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हो सकती है।
आपको बता दें कि यह पहली बार है जब भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की बैठक लगातार दो दिनों तक हुई हो। भारत की ओर से इस बैठक का नेतृत्व 19वें कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल रशीम बाली और चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर ने किया।
इस वार्ता के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने दोनों पक्ष की ओर से एक साझा बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि दोनों पक्षों ने पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर तनाव (India China Border Dispute) के बचे मुद्दों का सकारात्मक समाधान निकालने के लिए गहन और रचनात्मक चर्चा की।
साथ ही दोनों देशों के बीच तनाव के शेष बचे मसलों को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर पर वार्ता की गति को बनाए रखने पर भी सहमति बनी। साथ ही दोनों पक्षों ने तनाव वाले जगहों पर भी शांति-व्यस्था बनाए रखने की बातें कही।
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में भारत ने चीन से साफ-साफ कहा है कि तनाव वाले स्थानों पर तनाव (India China Border Dispute) खत्म या फिर शांति स्थापित नहीं होती, दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य और स्थिर नहीं हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Elon Musk X: न्यूज वेबसाइट्स समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेकर मस्क की नई चाल! जानें क्या है मामला
आपको बता दें कि पैंगोंग झील क्षेत्र में जून 2020 में हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा पर तनाव लगातार जारी है और दोनों ओर से बड़ी संख्या में सेना तैनात है।
हालांकि दोनों पक्षों की ओर से तनाव के खत्म (India China Border Dispute) करने और स्थिति को सामान्य बनाने के लिए लगातार सैन्य और राजनयिक स्तर पर वार्ता जारी है। इन राजनयिक और सैन्य बातचीत के बाद दोनों देशों ने कई इलाकों से अपने-अपने सैनिकों को हटा लिया है। लेकिन डेपसांग और डेमचोक समेत कई जगहों पर अभी भी दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 hr ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
8 hrs agoLIVE: आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है- सीएम योगी
11 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
11 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
11 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
12 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines