India Canada Row Nijjar Murder Case Bangladesh Sri lanka: कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप कनाडाई पीएम ने भारत पर लगाया था। इसके बाद से ही विश्व की जियो पाॅलिटिक्स में ग्लोबल साउथ बनाम ग्लोबल नाॅर्थ हो गया है। इतना ही नहीं कनाडा ने अपनी संसद में नाजी नेता यारोस्लाव हुंका को सम्मानित किया था। इन दोनों घटनाओं के बाद एक तरह समूचा विश्व कनाडा के खिलाफ हो गया है।
कनाडा का साथ देने लगा है अमेरिका
वहीं इन दोनों घटनाओं के बाद अमेरिका अब धीरे-धीरे कनाडा के साथ आ रहा है। अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि हम किसी देश को छूट नहीं दे सकते। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी कहा कि वह इसे लेकर चिंतित हैं। कनाडा को मिल रहे समर्थन के बाद भारत भी अकेला नहीं है। भारत को भी अपने दो पड़ोसी श्रीलंका और बांग्लादेश का समर्थन हासिल हुआ है।
श्रीलंका ने भी साधा निशाना
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि कनाडा आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। उन्हें कनाडा में सुरक्षित ठिकाना लग रहा है। श्रीलंका ने कहा कि कनाडाई पीएम ने बिना किसी सबूत के भारत पर अपमानजनक आरोप लगाए हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि श्रीलंका को लेकर भी उन्होंने बड़ा झूठ बोला था। साबरी ने कहा कि हर कोई जानता है कि हमारे देश में नरसंहार नहीं हुआ।
बांग्लादेश को मिला भारत का साथ
कनाडा मामले में भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश भी उतर गया है। बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान का मुख्य हत्यारा नूर चौधरी कनाडा में शरण लिए हुए हैं। बांग्लादेश कई बार कनाडा से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर चुका है। लेकिन कनाडा इस मुद्दे पर खामोश है। कनाडा हमेशा बांग्लादेश की मांग को यह कहकर ठुकरा देता है कि वहां मृत्युदंड दिया जाता है।
संबंधित खबरें
US के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
2 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
6 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
6 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
8 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
9 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
10 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
12 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
13 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines