India-Canada Row Indian envoy asks to produce evidence in Terrorist Nijjar killing: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत-कनाडा के बीच रिश्ते बिगड़ चुके हैं। ताजा घटनाक्रम में भारत ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय वर्मा ने ग्लोब एंड मेल से इंटरव्यू में कहा कि पीएम जस्टिन ट्रूडो ने आतंकी निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ होने का आरोप लगाया। उनके इस बयान से कनाडा पुलिस की जांच प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि जांच दागदार हो चुकी है। वर्मा ने कनाडा से सबूत मांगे हैं।
उच्चायुक्त संजय वर्मा ने कहा कि कनाडा या कनाडा के सहयोगियों ने भारत को इस बात के ठोस सबूत नहीं दिखाए हैं कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट शामिल थे।
जून में हुई थी निज्जर की हत्या
दरअसल, जून में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की वैंकूवर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सितंबर में जब कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जी-20 समिट से अपने देश लौटे तो यह बयान देकर सभी को चौंका दिया कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। इस बात के उनके पास सबूत भी है। ट्रूडो के बयान पर कनाडाई विपक्ष ने भी सवाल खड़े किए थे। तब ट्रूडो ने जवाब दिया था कि समय आने पर वे सबूत पेश करेंगे।
भारत ने खारिज कर दिया था ट्रूडो का बयान
भारत ने कनाडाई पीएम के बयान को बेतुका बताकर खारिज कर दिया। इस मामले से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया। सितंबर में नई दिल्ली ने ओटावा को अपने राजनयिक उपस्थिति को कम करने के लिए कहा। कनाडा ने 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया। भारत ने वीजा सेवाएं भी प्रतिबंधित कर दी। हालांकि बाद में सिर्फ चार सेवाओं के लिए वीजा सर्विस शुरू की गई। भारत और कनाडा के व्यापारिक रिश्ते भी बिगड़ गए।
यह भी पढ़ें: इजराइल-हमास जंग का 29वां दिन: गाजा पट्टी से 60 बंधक लापता, मघाजी कैंप पर IDF ने बरसाए बम, 51 फिलिस्तीनी मरे
संबंधित खबरें
स्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 hr ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
1 hr agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
3 hrs agoLIVE: लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर रूम में लगी आग, फर्नीचर और डॉक्यूमेंट जलकर राख
3 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
4 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
4 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
14 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
14 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
16 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines