नई दिल्ली: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। अदालत के आदेश पर जमानत पर रिहा होने से पहले भ्रष्टाचार के आरोप में 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के कारण पाकिस्तान की राजनीतिक में भूचाल आ गया था।
अपने देश में उलझे हुए इमरान खान ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के आरोप गढ़े गए हैं। इमरान शक्तिशाली सेना के साथ टकराव में उलझे हुए हैं। आसिफ ने संवाददाताओं से कहा, “पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। पीटीआई ने राज्य के आधार पर हमला किया है, जो पहले कभी नहीं हुआ। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।”
पुराने साथी छोड़ रहे हैं साथ
इमरान खान के करीबी और भरोसेमंद नेता उनकी पार्टी को अलविदा कर रहे हैं। पीटीआई छोड़ने वालों में उनकी कैबिनेट में मानवाधिकार मंत्री रहीं शिरीन मजारी सहित पांच बड़े नेताओं का नाम शामिल है। पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने मंगलवार को पार्टी को अलविदा कहते हुए राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है। इधर, इमरान खान ने आरोप लगाया है कि सरकार उनकी राजनीतिक पार्टी को खत्म करने के लिए दबाव की रणनीति का उपयोग कर रही हैं। माना जा रहा है कि ये नेता 9 मई की घटना के बाद आर्मी एक्ट की कार्रवाई से बचने की कवायद में ये कदम उठा रहे हैं।
PTI के समर्थक हो गए थे बेकाबू
बता दें कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में घातक विरोध प्रदर्शन हुआ। सेना के प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया और देश की कई इमारतों में आग लगा दी गई।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
58 mins agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
3 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
7 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
7 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
9 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
16 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
17 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines