Imran Khan vs Pakistan Army: असीम मुनीर के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स बनते ही पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है. सेना की पब्लिक रिलेशन विंग ISPR के DG अहमद शरीफ चौधरी ने इमरान खान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है और कहा है कि साल 2023 से जेल में बंद इमरान खान मानसिक रूप से बीमार और घमंडी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि इमरान और उनकी पार्टी PTI सेना-विरोध की राजनीति कर रही है. इमरान के सोशल मीडिया नैरेटिव अफगानिस्तान और भारतीय अकाउंट्स से प्रेरित हैं.
अमेरिकी सासंदों का मुनीर के खिलाफ लेटर
बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान को लेकर यह बात तब कही है, जब अमेरिका के 44 सांसदों ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो को असीम मुनीर के खिलाफ एक लेटर लिखा. लेटर में लिखा गया है कि पाकिस्तान में नागरिकों की आवाज को कुचलने और मानवाधिकार के उल्लंघनो के लिए असीम मुनीर का वीजा रद्द किया जाना चाहिए. साथ ही अमेरिका में उसकी संपत्ति जब्त की जानी चाहिए. बता दें कि असीम मुनीर के खिलाफ चिट्ठी लिखने वाले अमेरिकी सांसदों में अमेरिकन कांग्रेस की प्रमिला जयपाल, रशीदा तालिब और ग्रेग कैसर जैसे नाम शामिल हैं.
इमरान की हत्या किए जाने की उड़ी थी अफवाह
बता दें कि अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में रावलपिंडी की आदियाला जेल में बंद इमरान खान की हत्या किए जाने का दावा किया गया. बलूचिस्तान मीडिया ने दावा किया कि इमरान खान को जेल के अंदर जहर देकर मार दिया गया है. इससे इमरान खान के परिजनों और उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया. इमरान खान की तीनों बहनों ने दावा किया कि पिछले एक महीने से उन्हें इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है और न ही उनकी बात कराई जा रही है. इसलिए इमरान की तीनों बहनों और दोनों बेटे ने सरकार-सेना से उनके जिंदा होने का सबूत मांगा.
2 दिन पहले मिला इमरान के जिंदा होने का सबूत
इमरान खान के जिंदा होने का सबूत मांगते हुए उनकी बहनों ने और पार्टी नेताओं ने समर्थकों के साथ आदियाला जेल के बाद धरना देना शुरू कर दिया. इमरान की बहनों ने शहबाज शरीफ सरकार को पूरे देश में आंदोलन चलाने की धमकी दी और तख्ता पलट कराने की चेतावनी दी. हालात बिगड़ते देख पहले सरकार ने रावलपिंडी में धारा 144 लगा दी और फिर जेल के अंदर इमरान खान से उनकी बहन की मुलाकात करा दी, जिसके बाद इमरान खान के जिंदा होने का सबूत मिल गया और इमरान खान की मौत होने की खबर सिर्फ एक अफवाह निकली.
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
1 hr agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
1 hr agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
14 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
18 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
20 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
21 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
23 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines