Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। पाक रेंजर्स यानी पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शीशा तोड़कर कोर्ट में दाखिल हुए। इस दौरान उनके वकीलों और रेंजर्स के बीच झड़प भी हुई। एक वकील का सिर फट गया। इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया है। इमरान अपने खिलाफ दर्ज दो मामलों में जमानत लेने पहुंचे थे।
इमरान ने हाईकोर्ट जाने से पहले गिरफ्तारी का अंदेशा जताया था। पीटीआई ने ट्वीट कर दावा किया कि इमरान खान का अपहरण कर लिया गया है। पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने ट्वीट कर कहा कि रेंजर्स इमरान खान को टॉर्चर कर रहे हैं। इमरान खान बुरी तरह जख्मी हैं।
मुसर्रत चीमा ने समर्थकों से अपील की कि विरोध के लिए तैयार हो जाइए। अदालत के आदेश पर अमल नहीं हो सकता लेकिन राष्ट्रीय नेता को अदालत से अगवा किया जा सकता है। देशव्यापी विरोध शुरू करो। आगे उन्होंने कहा कि देश पर कब्जा कर लिया गया है। कोर्ट और जनता सुरक्षित नहीं है।
Live Updates
- आईजी अकबर नासिर खान ने कहा कि इस्लामाबाद में स्थिति सामान्य है। धारा 144 लागू कर दी गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने इमरान खान को राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
हाईकोर्ट ने पुलिस चीफ और गृह मंत्रालय के सचिव को किया तलब
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारुक ने इमरान खान की गिरफ्तारी का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने गृह मंत्रालय के सचिव और इस्लामाबाद पुलिस के चीफ को 15 मिनट के भीतर तलब किया है। यह भी चेतावनी दी है कि यदि पुलिस चीफ पेश नहीं हुए तो पाकिस्तान के पीएम को यहां बुलाएंगे। ये लोग कोर्ट में आएं और बताएं कि किस मामले में और क्यों इमरान को गिरफ्तार किया गया है।
इमरान खान ने गिरफ्तारी की जताई थी आशंका
पूर्व पीएम इमरान खान को अपनी गिरफ्तारी का पूरा अंदेशा हो गया था। उनका एक वीडियो भी आया है, जो गिरफ्तारी से पहले का है। उन्होंने कहा कि मुझ पर कोई मामला नहीं है। वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं। उन्हें क्यों गिरफ्तार किया जा सकता है, इसकी दो वजहें भी बताई है।
क्या है अल कादिर ट्रस्ट केस?
इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट केस में पकड़ा गया है। दरअसल, इमरान खान ने प्रधानमंत्री रहते हुए अल कादिर यूनिवर्सिटी को गैर कानूनी तौर पर करोड़ों रुपए की जमीन दी थी। इस यूनिवर्सिटी में इमरान और उनकी पत्नी बुशरा ट्रस्टी हैं। इस यूनिवर्सिटी की संपत्ति करीब 90 करोड़ की है। 6 साल में महज 32 स्टूडेंट्स के एडमिशन हुए। इसका खुलासा पाकिस्तान के मलिक रियाज ने किया था। वर्तमान में इमरान खान के खिलाफ 108 केस हैं।
यह भी पढ़ें: Russia-Ukrain War: जैसे नाजीवाद हारा, वैसे ही रूस भी हार जाएगा, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ली शपथ
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
39 mins agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 hr agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
2 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
2 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
6 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
8 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत 4 आरोपियों का हुआ मेडिकल
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
10 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
10 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines