Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुरक्षा बलों (रेंजर्स) ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। रेंजर्स शीशा तोड़कर कोर्ट रूम में घुसे और फिर धकियाते हुए इमरान को वैन में बिठाया। इमरान खान को अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा हो गया था। आज ही उन्होंने एक वरिष्ठ अधिकारी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
इमरान खान ने दावा कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) गठबंधन और उसके कथित संचालक उन्हें पंजाब प्रांत में होने वाले चुनावों के लिए प्रचार करने से रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन पर कोई केस नहीं है, लेकिन जेल में डालना चाहते हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं।
इमरान ने वीडियो जारी किया, गिनाई गिरफ्तारी की दो वजह
इमरान खान ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) और पीडीएम दो कारणों से उन्हें गिरफ्तारी करना चाहती है। पहला कि चुनाव के ऐलान होने पर मुझे प्रचार करने को न मिले और दूसरा कि अगर पीडीएम सरकार और सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं मानते हैं और चुनाव नहीं कराते हैं तो मैं लोकतंत्र के लिए सड़कों पर उतरूंगा।
आईएसआई के अफसर पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप
सोमवार की देर रात पाकिस्तान की सेना ने उन्हें निराधार आरोप लगाने के लिए चेतावनी दी थी। इमरान खान ने आईएसआई की पॉलिटिकल विंग के चीफ फैसल नसीर पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। खान ने कहा था कि फैसल मुझे कत्ल करना चाहते हैं। इसमें कुछ अफसर उनका साथ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार, रेंजर्स और PTI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
53 mins agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
2 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
6 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
10 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
11 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
11 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
12 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
19 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines