100 Pakistan Police Fired: एक तरफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करारी शिकस्त दी। वहीं दूसरी ओर बीते दिन मंगलवार को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के इस कदम से सभी हैरान हैं। दरअसल पुलिसकर्मियों के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सुरक्षा ड्यूटी करने से मना करने की वजह से उनके ऊपर ये गाज गिरी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 बनी मुसीबत
मंगलवार को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सुरक्षा ड्यूटी करने से मना करने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया। जिन्हें बर्खास्त किया गया है वो कर्मचारी पुलिस बल की विभिन्न शाखाओं से जुड़े हुए थे। दरअसल पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने की वजह से 100 से ज़्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘वह जो कह रही गलत है’ मृत्यु कुंभ विवाद में Mamata Banerjee पर भड़के Mithun Chakraborty
जिम्मेदारी से पीछे हटे पुलिसवालों की बढ़ी मुश्किलें
अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वे या तो अपनी ड्यूटी से नदारद दिखे या फिर जिम्मेदारी उठाने से साफ मना कर दिया। ऐसे में प्रशासन को कड़ा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने ये भी कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती।
अभी तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपने निर्धारित आधिकारिक कर्तव्यों को निभाने से इनकार क्यों किया। लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: सावधान! महिला की एक गलती से पूरा अकाउंट खाली, लोगों को ठगने वाला ‘डिजिटल अरेस्ट’ क्या? इससे कैसे बचें
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
1 hr agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
2 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
4 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
10 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines