Hypersonic Jet Stargazer : लंदन से न्यूयॉर्क का सफर तय करने में अभी विमानों को 8 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। लेकिन जल्द ही इस समय में अच्छी-खासी कमी आ सकती है। दरअसल, टेक्सास की एयरोस्पेस कंपनी वीनस एयरोस्पेस एक ऐसे जेट विमान पर काम कर रही है जो लंदन से न्यूयॉर्क सिर्फ 1 घंटे में पहुंचा देगा। इस हाइपरसोनिक जेट प्लेन को स्टारगेजर नाम दिया गया है। इस जेट की स्पीड आवाज की रफ्तार से 5 गुना ज्यादा होगी।
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर इस जेट विमान को कमर्शियल ट्रैवल की अनुमति मिल जाती है तो यह लंदन से न्यूयॉर्क के बीच की 3459 मील की दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय कर सकेगा। इसकी रफ्तार कॉनकॉर्ड सुपरसोनिक विमान से तीन गुना ज्यादा और नासा के आगामी सन ऑफ कॉनकॉर्ड से पांच गुना ज्यादा होगी। पिछले सप्ताह अर्कांसस के बेंटनविले में हुई अप समिट में वीनस एयरोस्पेस ने वह इंजन दिखाया था जो स्टारगेजर में लगेगा।
क्रांति लाएगा इसका इंजन
स्टारगेजर के इंजन को कंपनी ने वीनस डेटोनेशन रैमजेट 2000 थ्रस्ट इंजन नाम दिया है, जिसे वीडीआर2 भी कहा जा रहा है। वीनस एयरोस्पेस के को-फाउंडर एंड्र्यू डगलबाय के अनुसार यह इंजन हाई स्पीड फ्लाइट में क्रांति लाएगा। डगलबाय ने कहा कि यह इंजन हाइपरसोनिक इकोनॉमी के सपने को सच करने का काम करेगा। कंपनी ने इस विमान की कॉन्सेप्ट तस्वीर भी जारी कर दी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसका प्रोटोटाइप कब तक तैयार होगा।
ये भी पढ़ें: ईंट-पत्थर नहीं चंद्रमा पर मशरूम से बनाए जाएंगे घर!
ऐसे काम करेगा स्टारगेजर
कंपनी के अनुसार यह विमान पारंपरिक जेट इंजन का इस्तेमाल करते हुए टेकऑफ करेगा लेकिन पर्याप्त ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यह वीडीआर2 का यूज करने लगेगा। बता दें कि इस इंजन को इसी साल एक छोटे ड्रोन में सफलतापूर्वक टेस्ट किया गया था। सब ठीक रहा तो स्टारगेजर कॉनकॉर्ड के बाद पहला ऐसा पैसेंजर एयरप्लेन बन जाएगा जो आवाज की रफ्तार से भी ज्यादा स्पीड से उड़ान भरेगा। ये जेट आम विमानों की तुलना में ज्यादा ऊंचाई पर उड़ेगा।
ये भी पढ़ें: पहली बार मिले म्यूटेंट मच्छर, कीटनाशक भी बेअसर!
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines