Elon Musk Neuralink Human Brain Chip Implantation: सोशल नेटवर्किंग साइट X के फाउंडर एलन मस्क की ब्रेन चिप कंपनी न्यूरालिंक ने इंसान के दिमाग में चिप लगा ही दी। खुल एलन मस्क ने इस ह्यूमन ट्रायल के हो जाने की घोषणा की और बताया कि इंप्लांटेशन सक्सेसफुल रहा, जिसके दिमाग में चिप लगाई गई, वह रिकवर हो रहे हैं। अब कंपनी को रिजल्ट नजर आने का इंतजार है।
6 साल में नजर आएंगे रिजल्ट
एलन मस्क ने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि मई 2023 फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मंजूरी मिलने के बाद कल सोमवार को न्यूरालिंक ने एक इंसान के दिमाग के माइक्रो चिप इंप्लांट की। हालांकि इसके रिजल्ट सामने आने में करीब 6 साल लगेंगे। इस दौरान वह शख्स जिसके दिमाग में चिप लगाई गई है, कंपनी के मेडिकल एक्सपर्ट की देख-रेख में रहेगा। उसका सारा खर्चा कंपनी उठाएगी।
रोबोटिक सर्जरी करके लगाई गई चिप
मस्क ने बताया कि अगर रिजल्ट वैसे रहे, जैसे सोचे हैं तो इस चिप के जरिए इंसान का दिगाम कंप्यूटर, मोबाइल ऑपरेट करेगा। ब्लाइंड लोग देख सकेंगे। दिमाग वह सभी काम कर पाएगा, जो हाथों-पैरों से किए जाते हैं। दिमाग पूरे शरीर को कंट्रोल कर पाएगा। मस्क ने बताया कि ब्रेन में चिप सर्जरी करके लगाई गई। चिप वहां लगाई गई है, जहां से दिमाग मूवमेंट कंट्रोल करता है। सर्जरी रोबोट के जरिए की गई। चिप को एक यूजर ऐप से कंट्रोल किया जाएगा।
सिक्के जैसा डिवाइस, होकर भी नहीं दिखेगा
मस्क ने बताया कि न्यूरालिंक ने कॉइन के साइज का एक डिवाइस बनाया है, जो कंप्यूटर, मोबाइल या ब्रेन एक्टिविटी को कंट्रोल कर सकता है। इस डिवाइस के ब्रेन में इंप्लांट होने से पैरालाइज्ड इंसान भी कंप्यूटर और फोन का इस्तेमाल कर सकेगा। यह डिवाइस होकर भी नजर नहीं आएगा। यह डिवाइस एक प्रकार के थ्रेड हैं, जो इतने बारीक और लचीले हैं कि हाथों से नहीं पकड़ा जा सकता, इसलिए इन्हें दिमाग में इंप्लांट करने के लिए रोबोट ओर कंट्रोल करने को ऐप बनाया गया।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 hr agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
3 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
4 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
4 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
6 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
8 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
8 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
10 hrs agoLIVE: 'CEC से मिलकर रहेंगे सांसद...' 5 घंटे से धरने पर राहुल गांधी
10 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines